{"_id":"61dde54f89810c5a7c5ed131","slug":"thieves-became-fearless-in-the-increasing-cold-panipat-news-knl957491114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी ठंड में चोर हुए बेखौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी ठंड में चोर हुए बेखौफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। बढ़ती ठंड का फायदा बेखौफ चोर उठा रहे हैं क्योंकि लोग देर सुबह तक घरों में दुबके रहते हैं। पालिका बाजार में एक स्टेशनरी की दुकान के शटर उखाड़कर चोर 500 पेन ड्राइव और 2.20 लाख रुपये पार कर ले गए। घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। रॉड से शटर उखाड़कर चोरों ने वारदात की। इसके बाद आराम से निकल गए। पुलिस को फिलहाल सीसीटीवी फुटेज में उनके पैर ही मिले हैं।
स्टेेशनरी दुकान से करीब 20 मीटर दूर दूसरी दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं। सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने स्टेशनरी दुकानदार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सूचना पर पुलिस व एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। एफएसएल ने यहां से नमूने जुटाए। पुलिस ने स्टेशनरी दुकान के मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में अंसल निवासी दर्पण ने बताया कि पालिका बाजार में बीएमके स्टेशनरी के नाम से उसकी दुकान है। वह सरकारी व निजी कार्यालयों में स्टेशनरी का सामान सप्लाई करता है। वह सोमवार रात दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह उसके पड़ोसी दुकानदारों ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। इस सूचना के बाद वह दुकान पर पहुंचा। उसने जांच की 500 पेन ड्राइव गायब मिलीं। इसके साथ नंबरिंग वाला गल्ला टूटा हुआ था। उसमें 2.20 लाख रुपये थे। चोरों ने उसका चार लाख से अधिक का नुकसान किया है।
विज्ञापन
खंगाल रहे सीसीटीवी फुटेज
केस दर्ज कर लिया गया है। वारदात स्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोरों के पैर नजर आ रहे हैं, लेकिन उनका हुलिया नजर नहीं आ रहा है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सुनील कुमार, एसएचओ सिटी थाना पुलिस