{"_id":"6a5e903763910039dd012bc5","slug":"thermal-unit-6-to-get-insurance-cover-panipat-news-c-18-1-knl1004-952894-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: थर्मल की यूनिट-6 को मिलेगा बीमा कवच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: थर्मल की यूनिट-6 को मिलेगा बीमा कवच
Tue, 21 Jul 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। पानीपत थर्मल पावर स्टेशन (पीटीपीएस) की 210 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-6 को प्राकृतिक आपदाओं, दंगों और अन्य अप्रत्याशित घटनाओं से सुरक्षित रखने के लिए हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) ने बीमा पॉलिसी के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए अधिशासी अभियंता कार्यालय ने टेंडर जारी किया है।
पीटीपीएस प्रदेश के प्रमुख बिजली संयंत्रों में शामिल है। वर्ष 1979 में स्थापित इस परियोजना का संचालन एचपीजीसीएल करता है। पॉलिसी की अवधि एक वर्ष होगी।
बीमा कंपनियां 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। टेंडर में बयाना राशि शून्य रखी गई है। तकनीकी और वित्तीय बोलियों की जांच दो चरणों में होगी, जबकि 12 अगस्त को पीटीपीएस
स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय में वित्तीय बोली खोली जाएगी। टेंडर की वैधता 270 दिनों तक रहेगी।