फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There will be two days trial for Khelo India Youth Games

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए दो दिन होंगे ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
There will be two days trial for Khelo India Youth Games
पानीपत। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के लिए रविवार और सोमवार को सात खेलों के लिए ट्रायल होंगे। ये ट्रायल लड़के और लड़कियां दोनों वर्गों के लिए होंगे। सभी सात खेलों के ट्रायल बाहर के जिलों में होंगे, ऐसे में खिलाड़ियों को शनिवार को ही अन्य जिलों के रवाना होना होगा, क्योंकि विभिन्न स्टेडियमों में सुबह सात बजे से ट्रायल शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

गेम्स के तहत कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी और बास्केटबॉल में चयन के लिए ट्रायल लिया जाएगा। रोहतक स्थित सर छोटू राम स्टेडियम में कबड्डी के लिए 19 दिसंबर को लडकियों और 20 दिसंबर को लड़कों के लिए ट्रायल होगा। हिसार स्थित महावीर स्टेडियम में खो-खो एवं हैंडबॉल के लिए 19 दिसंबर को लड़कियों और 20 दिसंबर को लड़कों का ट्रायल लिया जाएगा।
विज्ञापन

करनाल के कर्ण स्टेडियम में वॉलीबॉल और फुटबॉल के लिए 19 दिसंबर को लड़कियों और 20 दिसंबर को लड़कों का ट्रायल लेकर चयन किया जाएगा। वहीं कुरुक्षेत्र स्थित मार्कण्डेशवर हॉकी स्टेडियम में हॉकी के लिए 19 दिसंबर को लडृकियों और 20 दिसंबर को लड़कों का ट्रायल लिया जाएगा। कैथल के सेक्टर-12 स्थित स्टेडियम में बॉस्केटबॉल के लिए 19 दिसंबर को लड़कियों और 20 दिसंबर को लड़कों का ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी आधारकार्ड, पासपोर्ट, दसवीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो और जन्म प्रमाण ापत्र लेकर ट्रायल में पहुंचना होगा। जन्म प्रमाणपत्र 21 नवंबर 2016 से पहले का जारी हुआ होना चाहिए। - प्रदीप पालीवाल, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed