{"_id":"688d2c06b8193c5e4005719d","slug":"there-will-be-a-protest-on-4th-against-jio-facing-attendance-panipat-news-c-245-1-kht1002-135644-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जियो फेसिंग हाजिरी के विरोध में 4 को होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जियो फेसिंग हाजिरी के विरोध में 4 को होगा प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जियो फेसिंग हाजिरी के विरोध में चार अगस्त को काम बंद कर प्रदर्शन किया जाएगा। बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की महासचिव सहदेव आर्य सांगवान ने राज्य कमेटी की ऑनलाइन बैठक में यह जानकारी दी।
महासचिव ने बताया कि सरकार बिना किसी संसाधन उपलब्ध कराए इस निजी कम्पनी की लोकेशन आधारित हाजिरी प्रणाली को कर्मचारियों के निजी फोन के माध्यम से लागू करवाने की हठधर्मिता पर अड़ी है।
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी व बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग एसोसिएशन ने भी इसका विरोध किया है। सहदेव आर्य सांगवान ने बताया कि इसके संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल आठ जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा डॉ. मनीष बंसल व मिशन निदेशक एनएचम से मिलकर इस पर आपत्ति सहित विरोध दर्ज करवा चुका है। संवाद