{"_id":"666e1f9299540011a60f04a4","slug":"there-was-fierce-fighting-between-two-parties-regarding-illegal-sale-of-liquor-panipat-news-c-244-1-pnp1004-119662-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शराब की अवैध बिक्री को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, 14 नामजद समेत 47 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शराब की अवैध बिक्री को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, 14 नामजद समेत 47 पर केस दर्ज
विज्ञापन
पानीपत/बापौली। अवैध शराब की खरीद फरोख्त और बिक्री को लेकर शुक्रवार को उझा गेट के पास दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस झगड़े में कई लोग चोटिल भी हुए। इस प्रकरण में एक पक्ष शराब ठेकेदार का है तो दूसरा पक्ष अवैध शराब बेचने वालों का है। हुआ यूं कि उझा गेट पर शराब की अवैध तौर पर बिक्री चल रही थी। इसकी सूचना पर शराब ठेकेदार मौके पर पहुंचा। यहां कुछ लोगों ने शराब ठेकेदार को धमकी दी। इसके बाद मामला गर्म होने लगा तो आरोपियों ने पुलिस के सामने ही ठेकेदार और उसके साथियों पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पुलिस को शिकायत देकर ठेकेदार और उसके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत भी दी गई। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 14 नामजद लोगों समेत 47 पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में बुआना लाखू गांव के निवासी सोमबीर ने बताया कि वह और राजपाल निवासी शहरमालपुर व सुशील निवासी भावड़ गांव अमित शराब कंपनी के ठेकों पर बतौर इंचार्ज हैं। उनका एक शराब का ठेका उझा गेट पर है। उन्हें पता चला कि एकता विहार काॅलोनी में कुछ लोग अवैध शराब बेच रहे हैं। उन्होंने जाकर देखा तो वहां पर अवैध शराब बिकती मिली। सुशील ने डायल 112 को फोन कर पुलिस को बुला लिया। वे पुलिस का इंतजार करने लगे। इतनी देर में अंकुश, अनूप फौजी, बलराम, शक्ति, गट्टू गांव निंबरी व ऋषि निवासी गांव छाजपुर व मोनू उर्फ सुंडा, नानू, रुबी गांव गांजबड़ और 20 युवक बाइक व गाड़ियों में सवार होकर लाठी व डंडे से लैस होकर पहुंच गए। तभी डायल 112 पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची तो युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस कर्मियों ने बाइक व डंडों की वीडियो बनाकर जब्त कर लिया। इसके बाद अवैध शराब व कारिंदों को कब्जे में ले लिया। पुलिस कर्मियों ने उनसे कहा कि थाना चांदनी बाग में फोन कर दिया है, वे गाड़ी भेज रहे हैं आप यहां इंतजार करो। जैसे ही थाना पुलिस की गाड़ी आई तो युवकों ने डंडे व गंडासी से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के सामने ही युवकों ने जानलेवा हमला कर अवैध खुर्दे के कारिंदे को भी छुड़वा लिया। अंकुश व अनुज ने धमकी देते हुए कहा कि आगे से इस एरिया में दिखे तो जान से मार देंगे। पुलिस ने शराब ठेकेदारों की शिकायत पर अंकुश, अनुज, फौजी, बलराम, शक्ति, गट्टू, ऋषि, मोनू उर्फ सुंडा, नानू, रूबी समेत 25 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरे पक्ष ने भी दी शिकायत, मामला दर्ज-
दूसरी ओर थाना चांदनीबाग पुलिस को निंबरी गांव निवासी अनुज मलिक ने दी शिकायत में बताया कि शाम को साढ़े छह बजे उझा रोड एचपी गैस गोदाम में बैठा था। तभी उसके पास शराब ठेकेदार राजपाल शहर मालपुर, विक्की शहर मालपुर, प्रदीप शहर मालपुर, सोमबीर लाखु बुआना और 7-8 आदमी आए और उसके साथ गाली गलोज करने लगे। उससे जबरदस्ती उसकी दुकान की चाभी मांगी। उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। ये बातें उसने अपने बड़े भाई अंकुश को बताई। भाई ने कहा कि वह आने लग रहा है। आरोपियों ने जनता पैलेस के पास उसके भाई की रुकवाया तो वह भी वहीं पर चला गया। यहां शराब ठेकेदारों ने उन पर लाठी डंडों और लोहे की राड से मारना चालू कर दिया। साथ में उन्होंने भी अपने बचाव में लड़ना शुरु कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों को चोटें आई हैं। पुलिस ने ठेकेदार राजपाल, विक्की, प्रदीप, सोमबीर व आठ अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।