फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Theater is a powerful medium for the all round development of personality.

रंगमंच व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास का सशक्त माध्यम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Theater is a powerful medium for the all round development of personality.
पानीपत। नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा की तरफ से कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में पहुंचे सांसद संजय भाटिय? - फोटो : Panipat
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले ‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’ की पहल पर और बिजली विभाग के सानिध्य में एक माह तक चलने वाली नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश में उभरते लेखकों और रंग-मंच कलाकारों की युवा पीढ़ी तैयार करने की दिशा में आयोजित यह कार्यशाला एक महत्वपूर्ण कड़ी है। कार्यशाला के चौथे दिन सांसद संजय भाटिया रंगकर्मियों से रूबरू हुए और उनके बीच बैठकर उन्हें अद्भुत हौसला और प्रेरणा दी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि रंगमंच व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। एनएसडी ने पानीपत शहर में ‘हल्दी घाटी’ जैसी प्रसिद्ध रचना को प्रस्तुति का आधार बनाया है। पानीपत के विद्यार्थी रंगकर्म के माध्यम देश में राष्ट्रीय एकीकरण की एक नई जागरण यात्रा आरंभ करेंगे। शिविर निदेशक एवं प्रख्यात रंगकर्मी लोकेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि पानीपत के विद्यार्थियों की हिस्सेदारी उत्साहित करने वाली है। कार्यशाला में संवाद, भाषा, सेट, संगीत, रंग-संवार, कोस्ट्युम, मेकअप आदि सभी विधाओं के प्रशिक्षक निरंतर आ रहे है। यह कार्यशाला अपनी तरह की बहुआयामी कार्यशाला है।
विज्ञापन

शिविर निदेशक सत्येंद्र मलिक ने कहा कि हरियाणा की रागिनी और सांग जैसी विधाएं हिंदी रंगमंच के पारंपरिक स्रोत हैं। कार्यशाला में इन लोक माध्यमों को भी प्रस्तुति का आधार बनाया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि रंगमंच में जादू होता है। ऐसी कार्यशाला नई पीढ़ी में आजादी के इतिहास का साक्षात्कार जैसा है। कार्यशाला के संचालन में आईटीआई के शिक्षक रमेश और कॉलेज में सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी डॉ. संगीता गुप्ता का सक्रिय योगदान है। इस कार्यशाला के प्रेरणास्रोत बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास है और यह एनएसडी के निदेशक प्रोफ़ेसर दिनेश खन्ना के मार्गदर्शन में आयोजित हो रही है। मंच संचालन राजीव रंजन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed