कोरोना के चलते पीएम आवास योजना कार्य देरी से चल रहा था, जिसमें अब तेेजी आई है। अब 161 लाभार्थियों के खाते में योजना के तहत राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। इन्हीं लाभार्थियों को ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा ने शनिवार को अपने कार्यालय में डमी चेक वितरित किए।
विधायक महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2022 तक हर जरूरतमंद परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराई जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस सपने को साकार किया जा रहा है। उन्होंने निगम के सीपीओ राकेश कादियान और उनकी टीम को निर्देश दिए गए कि सभी पात्र लोगों को इस योजना का जल्द से जल्द लाभ मिलना चाहिए। जिसकी अंतिम किस्त बाकी है, उन्हें तुरंत भुगतान किया जाए। इस अवसर पर मेयर अवनीत कौर, भाजपा के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिंझौल, संजय त्यागी, अर्जुन शर्मा, डिप्टी मेयर रविंद्र फूले आदि मौजूद रहे।