फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The woman had tried to cheat 10 shops

Panipat News: महिला ने 10 दुकानों पर किया था ठगी का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
The woman had tried to cheat 10 shops
पानीपत। सराफा व्यापारियों के साथ ठगी करने वाली महिला के खिलाफ थाना शहर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला महिला की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने महिला के सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान करना शुरू कर दिया। उधर, सीसीटीवी की जांच में एक और खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

महिला आठ से 10 दुकानों में पहुंची थी। लेकिन, चार दुकानों पर ही उसे ठगी करने का मौका मिला। सराफा व्यापारियों ने भी महिला की पहचान करने पर 21 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा कर चुके हैं। बीते शुक्रवार को महिला इंसार बाजार की सराफा मार्केट में पहुंची थी।
विज्ञापन

जहां पर महिला ने चार ज्वेलर्स सरस्वती, परमहंस ज्वेलर्स, गुमजी ज्वेलर्स और प्रिंस ज्वेलर्स को अपना निशाना बनाया था। महिला नकली सोने और चांदी के जेवर बेचकर व्यापारियों से असली जेवर और नकदी ले गई थी। जब शनिवार को व्यापारियों को ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी चारों दुकानों पर महिला खरीदारी करती हुई नहर आई। इसके साथ ही पुलिस ने बाजार में अन्य स्थानों पर लगी सीसीवीटी कैमरों की फुटेज खंगाली तो कई अन्य दुकानों के सामने भी महिला दिखाई दी। अब तक की जांच में सामने आया है कि महिला ने आठ से 10 दुकानों पर ठगी का प्रयास किया था। चार दुकानों पर ही उसे मौका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed