फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The wishes of the people of Batra Colony were fulfilled, work started

बतरा कॉलोनी के लोगों की मुराद पूरी, शुरू हो गए काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
The wishes of the people of Batra Colony were fulfilled, work started
पानीपत। वार्ड नंबर 22 के अंतर्गत आने वाली बतरा कॉलोनी के सैकड़ों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यहां के निवासियों को अब गंदे पानी की निकासी से भी निजात मिलेगी और पीने के पानी की सुविधा भी उपलब्ध होगी। नगर निगम ने यहां निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया है। ब्लॉक सीवरों को चालू करवा दिया गया है। सड़क बनाने का टेंडर भी लगा दिया है। एचएसआईडीसी के नाले में निकासी की व्यवस्था कर दी गई है और पीने के पानी के लिए एक नए ट्यूबवेल को भी लगवा दिया गया है।
विज्ञापन

गौतलरब कि इससे पहले बतरा कॉलोनी के हालात निगम क्षेत्र में सबसे ज्यादा बदतर थे। यहां चार गलियां गंदे पानी से पूरी तरह से भरी थी। सीवर ब्लॉक थे, गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा था। पीने के लिए लोगों के पास पानी नहीं था। यहां के लोगों की इन समस्याओं को अमर उजाल अखबार ने अपने 29 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद निगम अधिकारी जागे और कॉलोनी में निकासी के साथ ट्यूबवेल के काम को करवाया गया। इसके लिए कई दिन तक को 24 घंटे तक भी काम चलता रहा। निगम अधिकारी रात तक भी जागकर मौके पर काम करवाते रहे। वहीं, वार्ड पार्षद भी मौके से नहीं हटे। अब काम तकरीबन पूरा हो चुका है। निकासी का काम चल रहा है, जल्द ही यहां नई सड़क भी बनेगी। इससे हजारों लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

पहले ये थे हालात
गंदे पानी की निकासी न होने की वजह से बतरा कॉलोनी के करीब 200 घरों के लोगों की जिंदगी नर्क बन चुकी थी। हालात इतने बुरे हैं कि लोगों को अपने घरों में ही कैद रहना पड़ रहा था। अगर एक कदम भी गली में निकाला तो पैर सड़क पर नहीं बल्कि गंदगी में ही जाना तय था। बतरा कॉलोनी की मुख्य गली के साथ तीन अन्य गलियों में गंदा पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुस गया है। यहां की सभी सड़कों को पहले ही सीवर बिछाने के चक्कर में उखाड़ा जा चुका था। गलियों में सड़क तो दिखती ही नहीं, इसकी जगह गंदे पानी के तालाब और गंदगी ही नजर आती थी। वहीं, टूटी हुई गलियों के बड़े बड़े पत्थर ही दिखाई देते थे। इस समस्या से लोग पिछले 6 माह से परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एचएसआईडीसी के नाले के पास से कॉलोनी के गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था हो गई है। निकासी के लिए पाइपलाइन बिछा दी गई है। वहीं, पीने के पानी के लिए ट्यूबवेल लगा दिया गया है। अब 25 लाख रुपये की लागत से सड़क का टेंडर लगाया गया है। इस काम को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
योगेश डाबर, पार्षद, वार्ड नंबर 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed