{"_id":"688be56821975a908c041d24","slug":"the-winning-players-were-honoured-panipat-news-c-244-1-pnp1006-141225-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Fri, 01 Aug 2025 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 01 Aug 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
समालखा। लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल पावटी रोड में खेलो इंडिया महिला अस्मिता बुशू लीग 2025- 26 का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन कुलदीप महासचिव व सचिव अनिल विज की देखरेख में हुआ। इस लीग में 22 जिलों की 350 महिला खिलाड़ियों और उनके खेल प्रशिक्षकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रमों के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
मुख्यातिथि ब्लॉक समिति अध्यक्ष समालखा अंकुश चोपड़ा व विधायक मनमोहन भड़ाना के निजी सचिव रहे। विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र गाहल्याण ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत।अतिथियों ने सुरेंद्र गाहल्याण को समालखा में खेलो को प्रोत्साहित करने के लिए और खेल अकादमी के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे और अन्य बुराइयों से बचाने के लिए हमें उनका खेलों की तरफ ध्यान देना होगा। समालखा ब्लॉक समिति के अध्यक्ष अंकुश चौपड़ा ने बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर राजेश जैन, विकास, रजनीश, प्रवीण, कुलदीप, वासुदेव, निशा, नेहा, मोनिका, आशू व नितेश मौजूद रहे।