{"_id":"61f83d0757edfb43d343f802","slug":"the-winds-of-devotion-will-flow-in-the-radha-raman-temple-for-three-days-panipat-news-knl97597474","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन राधा-रमण मंदिर में बहेगी भक्ति की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन राधा-रमण मंदिर में बहेगी भक्ति की बयार
विज्ञापन
पानीपत। प्रधान विपिन चुघ।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। मॉडल टाउन के विराट नगर स्थित भारत माता की मूर्ति वाले शहर के एकमात्र मंदिर श्री राधा रमण मंदिर का 23वां वार्षिकोत्सव पांच फरवरी से शुरू होगा। तीन दिवसीय आयोजन में कई कार्यक्रम होंगे। मंदिर सभा से जुड़े पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस समारोह में श्रद्धालुओं को कोविड-19 की गाइनलाइन का पालन करना होगा।
कार्यक्रम में तीनों दिन अलग-अलग अतिथियों और संत-महापुरुषों को आमंत्रित किया गया है। इनमें विशेष रूप से स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज मुरथल वाले, कांता देवी महाराज श्री प्रेम मंदिर वाले और ब्रह्मऋषि महाराज गद्दी लाल नाथ रोहतक वाले शामिल हैं।
मंदिर सभा प्रधान विपिन चुघ ने बताया कि शहर में श्री राधा रमण मंदिर ही एकमात्र ऐसा मंदिर है, जिसमें भारत माता की मूर्ति है। इसलिए भारत माता की रोजाना नियमित पूजा होती है। इसके अलावा मंदिर परिसर में श्री राधा रमण जी दरबार, श्री राम दरबार, श्री लक्ष्मी नारायण जी दरबार, श्री जगदंबा माता दरबार, श्री शिव-पार्वती परिवार दरबार, मां सरस्वती दरबार व हनुमान जी का स्वरूप भी स्थापित है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विनोद खंडेलवाल, राजीव कंसल, जुगल कंसल, श्याम नारायण शर्मा, गुलशन बरेजा, सुदेश कंसल, विक्की अरोड़ा, मोहन लाल वधवा, महेश भाटिया, जय सिंह व निर्मल दिलौरी ने जिम्मेदारियां ली हैं।
विज्ञापन
ये होंगे कार्यक्रम
पांच फरवरी : पहले दिन भजन संध्या होगी। इसमें भजन गायक सतीश अनेजा श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। इसके बाद भंडारा होगा। इसमें मुख्यातिथि सांसद संजय भाटिया रहेंगे। वहीं शहरी विधायक प्रमोद विज, पार्षद लोकेश नांगरू व पार्षद संजीव दहिया विशेष अतिथि रहेंगे।
छह फरवरी : दूसरे दिन महिला संकीर्तन मंडली भजन संध्या प्रस्तुत करेंगी।
सात फरवरी : सुबह 8:30 बजे हवन होगा। सुबह 10 बजे सुंदर कांड पाठ होगा। इसके बाद दोपहर एक बजे भंडारा होगा।

पानीपत। मॉडल टाउन विराट नगर में सजाया गया श्री राधा रमण मंदिर।- फोटो : Panipat