फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The wait is over, ... and the first priority list in ITI

इंतजार खत्म, ...और आईटीआई में लगी पहली वरीयता सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
The wait is over, ... and the first priority list in ITI
पानीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दो दिन के इंतजार के बाद बुधवार को पहली वरीयता सूची जारी कर दी। इसमें इलेक्ट्रीशियन व फिटर ट्रेड का ही दबदबा देखने को मिला। इन दोनों ट्रेड्स की मेरिट लिस्ट सबसे ऊंची 95 प्रतिशत से अधिक रही। अन्य ट्रेड्स की मेरिट लिस्ट भी 80 प्रतिशत के ऊपर रही। आईटीआई प्रबंधन ने विद्यार्थियों को निर्धारित समयावधि में फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिले के 13 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 2236 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर से 7 अक्तूबर तक जारी रही। अब पहले चरण के तहत 11 अक्तूबर को पहली मेरिट सूची जारी की जानी थी लेकिन 12 अक्तूबर शाम तक सूची जारी नहीं की जा सकी। आवेदन की अंतिम तिथि तक जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई की 42 यूनिट में 924 सीटों पर 7430 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी विद्यार्थी सोमवार को लगने वाली पहली मेरिट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन मेरिट लिस्ट जारी नहीं हुई। हालांकि पहली मेरिट लिस्ट 13 अक्तूबर को जारी की गई। जिसके बाद ही मेरिट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ ही विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच शुरू हो गई है। 14 अक्तूबर तक विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं पहली मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी 16 अक्तूबर तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। 22 अक्तूबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर विद्यार्थी को फोन कर सूचित करेंगे इंस्ट्रक्टर
पहली मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी जानकारी के अभाव में दाखिले से वंचित ना रह जाएं, इसके लिए आईटीआई प्रबंधन ने अलग से व्यवस्था की है। आईटीआई में अलग-अलग सात कमेटियां बनाई गई हैं। इन कमेटियों में शामिल इंस्ट्रक्टर को पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों की सूची दी गई है। सभी इंस्ट्रक्टर को इन विद्यार्थियों के पास फोन कर मेरिट लिस्ट में नाम आने व दाखिला शेड्यूल की जानकारी दी जाएगी। हालांकि विभाग की तरफ से भी मेरिट लिस्ट में शामिल सभी विद्यार्थियों के मोबाइल पर मैसेज भेजा गया है।

पानीपत राजकीय आईटीआई में किस ट्रेड में कितने आवेदन-
ट्रेड सीटें आवेदन प्राप्त
इलेक्ट्रिशियन ड्यूल 40 1269
फिटर 40 874
कंप्यूटर ऑपरेटर 48 796
वायरमैन ड्यूल 20 527
वेल्डर 20 447
मैकेनिक मोटर व्हीकल 24 394
सीओ एंड पीए ड्यूल 24 329
स्टेनोग्राफर अंग्रेजी 48 389
स्टेनोग्राफर हिंदी 48 289
रेफ्रिजरेशन टेक्निशियन 24 254
मशीनिस्ट ड्यूल 60 254
प्लंबर 24 206
फिटर ड्यूल 20 187
टर्नर 20 155
लैब असिस्टेंट 20 145
ट्रेक्टर मैकेनिक 20 133
कारपेंटर 24 107
वेल्डर ड्यूल 20 97
टेक्निशियन पीईएस 24 75
इलेक्ट्रोनिक्स अपलिएंस 24 74
शीट मेटल वर्कर 20 58
टूल एंड डाई मेकर 20 55
टेक्सटाइल वेट प्रोग्रेसिंग टेक्निशियन 20 58
प्लंबर ड्यूल 24 50
ट्रेक्टर मैकेनिक ड्यूल 20 52
इंस्ट्रुमेंट मैकेनिक 24 50
सॉयल टेस्टिंग एंड सीटी 24 41
कारपेंटर ड्यूल 24 33
शीट मेंटर वर्कर ड्यूल 20 31
फाउंड्रीमेन 48 28
टर्नर ड्यूल 20 30
विविंग टेक्निशियन 24 27
फॉर्गर एंड हीट ट्रीटर 24 22
स्पिनिंग टेक्निशियन 20 22
कुल 924 7430
वर्जन-
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट जारी होते ही प्रमाण पत्रों की जांच व दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन विद्यार्थियों का पहली मेरिट लिस्ट में नाम आया है, वे निर्धारित समयावधि में फी जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करें।
- डॉ. कृष्ण कुमार, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed