{"_id":"68fa8d86e113658f59030abb","slug":"the-villages-water-is-being-contaminated-by-the-chemical-laden-water-flowing-in-drain-2-panipat-news-c-244-1-pnp1006-145956-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ड्रेन-दो में बह रहे केमिकल युक्त पानी से गांव का पानी हो रहा दूषित़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ड्रेन-दो में बह रहे केमिकल युक्त पानी से गांव का पानी हो रहा दूषित़
Fri, 24 Oct 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
ड्रेन-2 में बह रहा दूषित पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। ड्रेन-2 में बह रहा केमिकल युक्त पानी के कारण ताजपुर गांव में पीने का पानी दूषित हो गया है। जिसको लेकर ग्रामीण कई बार प्रशासन को शिकायत दे चुके है लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। ग्रामीण सुरेश, राजेश, राम नरेश, रेखा, धनपति व सरोज ने बताया कि उनके गांव के लगते ड्रेन-दो में बह रहे विभिन्न फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी से भूजल पानी पर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 300 फीट तक पानी पीला पड़ने के साथ बदबूदार हो चुका है। जिससे की गांव में बीमारी फैलने का डर भी लोगों को सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार तो तेज हवा चलने पर ड्रेन में बह रहे केमिकल युक्त पानी में से बदबूदार हवा चलती है कि लोगों को सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है। अगर प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीणों जिला सचिवालय पर धरना देने को मजबूर होगें।