फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The sun has troubled us, clouds are expected to cover us again today

Panipat News: धूप ने सताया, आज फिर बादल छाने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
The sun has troubled us, clouds are expected to cover us again today
पानीपत। मौसम में पिछले कई दिनों से लगातार बदलाव हो रहा है। रविवार को दिनभर तेज धूप निकली रही। शाम के समय हल्का बादल छाने से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ ने सोमवार को दोपहर बाद हल्का और मध्यम बादल छाने का अनुमान जताया है। ऐसे में कई जगह हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस सप्ताह तापमान लगातार बढ़ेगा। वीरवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है।
रविवार को सुबह हवा की गति कम थी और धूप तेज रही। ऐसे में लाेगों का सुबह ही घर से बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय हवा तेज होने पर लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की। रविवार को शाम तक करीब हवा की रफ्तार 19 किलोमीटर प्रति घंटा रही। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा।मौसम बदलने से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। अब गेहूं की कटाई का सीजन चल रहा है। इस समय बारिश व आंधी नुकसानदायक साबित हो सकती है।
विज्ञापन

किसान रवि कुमार और अजमेर ने बताया कि तेज हवाओं के चलने से बिजली की तार टूटने या कही से आग की चिंगारी खेतों में लगने का डर बना रहता है। मंडियों में गेहूं खुले पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के लगातार बदलने से डर बना रहता है। कहीं पूरा गेहूं खराब न हो जाए। मौसम बदलने के साथ-साथ बीमारियां भी बढ़ रही हैं। दिनभर गर्मी और रात को ठंड होने से बुखार, जुखाम जैसी बीमारियां ज्यादा बढ़ रही हैं। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ विशेषज्ञ ने बताया कि मौसम लगातार बदल रहा है। आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। सोमवार को हल्की बूंदा-बांदी के आसार बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed