फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The seat of 34 clerks changed on the very next day of Vigilance Raid

तहसील पर विजिलेंस के रेड के अगले ही दिन जिला प्रशासन ने 34 क्लर्को की बदली सीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The seat of 34 clerks changed on the very next day of Vigilance Raid
पानीपत। पुरानी तहसील पर विजिलेंस की रेड और पटवारी को 24 हजार की रिश्वत के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार करने का असर बृहस्पतिवार को जिले भर की तहसीलों में देखने को मिला। जिला प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से एक साथ 34 क्लर्कों की सीट बदल दी। बदले गए इन कर्मचारियों में वे भी शामिल थे, जो पांच-पांच साल से एक ही सीट पर कुंडली मारकर बैठे थे। कुछ ने तो सीट बदलने या तबादले के चक्कर में अपनी प्रमोशन तक नहीं ली थी। एक साथ 34 कर्मचारियों की सीट बदलने से दिनभर कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही। कोई अपनी सीट को बचाने के लिए अधिकारियों से फरियाद लगाता नजर आया तो किसी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

खास बात यह है कि बदले गए इन कर्मचारियों में ज्यादातर तहसील और एसडीएम कार्यालय के क्लर्क शामिल हैं। इनमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार के रीडर, एसडीएम के रीडर, पानीपत-बापौली तहसील के क्लर्क, ईए और सीईए ब्रांच, एसडीएम कार्यालय, एमए ब्रांच, एलएफए ब्रांच, कॉपिंग ब्रांच, इसराना और मतलौडा के रजिस्टरी क्लर्क और अस्सिटेंट रजिस्टरी क्लर्क, पेशी ब्रांच समेत कई अन्य ब्रांच के क्लर्कों को तबादला किया गया है।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त सुशील सारवान की ओर से जारी निर्देशानुसार सभी कर्मचारियों को 19 मई शाम पांच बजे रिलीव कर दिया गया है। अब इन कर्मचारियों को 20 मई सुबह साढ़े नौ बजे इनकी नई सीट पर ज्वाइनिंग के आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों को तुरंत प्रभाव से अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed