{"_id":"6638105ae449ab23ae0b1214","slug":"the-scrap-dealer-committed-suicide-by-hanging-himself-panipat-news-c-244-1-pnp1003-117838-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कबाड़ी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कबाड़ी ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
समालखा। समालखा की गांधी कॉलोनी में एक कबाड़ी ने फंदा लगाकर जान दे दी। कबाड़ी काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विकास साहू (33) मूल रूप से बिहार के मोतीहारी जिले के गांव बारवा का रहने वाला था। वह दो बच्चों को पिता था। विकास पिछले पांच साल से समालखा की गांधी कॉलोनी में किराए पर रहता था। विकास ने शुक्रवार दोपहर को खुद को कमरे में बंद कर पंखे पर चुन्नी से फंदा लगा लिया। जब उसकी पत्नी दोपहर को घर आई तो उसको विकास का शव फंदे पर लटका मिला। उसने इस बारे में पड़ोसियों को बताया। पड़ोसियों ने पुलिस को कॉल की। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को उतारा। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव को बिहार के लिए लेकर रवाना हो गए हैं।