फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The roof of the shop was uprooted, the goods were taken away

दुकान की छत उखाड़ी, ले गए माल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The roof of the shop was uprooted, the goods were taken away
इसराना। बलाना के पास दुकान में चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी में कैद हुआ । - फोटो : Panipat
इसराना। बलाना-नौल्था रोड पर गांव बलाना के पास एक फैक्टरी के सामने शुक्रवार रात चोरों ने एक बूट हाउस व मोबाइल दुकान में चोरी कर ली। चोरों ने दुकान की छत को उखाड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान से ढाई लाख रुपये का सामान चोरी किया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जयबीर निवासी बलाना ने बताया कि बलाना नौल्था रोड पर बलाना गांव के पास उसकी वंश रेडीमेड गारमेंट बूट हाउस व मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। शनिवार सुबह दुकान पर आकर दुकान का शटर खोला तो देखा कि दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। दुकान की छत टूटी थी। दुकान से रेडीमेड कपड़े, जूते, नए मोबाइल फोन, मोबाइल फोन व नकदी गायब चोरी मिली।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के साथ शिकायत दी गई है। पीड़ित दुकानदार जयबीर के अनुसार करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed