फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The protest against the pillars in the middle of Babel Road stopped the work

बबैल रोड के बीच में लगाए खंभे का विरोध रुकवाया काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The protest against the pillars in the middle of Babel Road stopped the work
पानीपत। बबैल रोड पर बिजली निगम की ओर से सड़क के बीच में खंभा लगाए जाने का मंगलवार को स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। इनके समर्थन में पहुंचे पूर्व जिला पार्षद व बबैल रोड़ वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान देव मलिक ने इसे लगवाने का काम बंद करवा दिया।
विज्ञापन

देव मलिक समेत स्थानीय लोगों ने कहा कि बिजली निगम ने सड़क के बीच में ही खंभा लगाया था। इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो रहा था और जाम की स्थिति बनी रहती थी। सड़क के बीच में पोल लगने के कारण ट्रैफिक के लिए बहुत कम रास्ता बचता था। इसकी शिकायत भी की गई लेकिन निगम अधिकारियों और ठेकेदार ने उनकी नहीं सुनी। इसके बाद मजबूरी में काम को बंद करवाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बबैल रोड कई गांव के लोगों के साथ कई कॉलोनियों को भी आपस में जोड़ने का काम करता है। इस रोड पर हर समय बहुत ज्यादा ट्रैफिक रहता है। आस पास दर्जनों गांवों के लोगों का यही एक मुख्य रास्ता है। लाखों लोग रोजाना गांव से शहर इसी रास्ते से आते हैं। मजदूर, ऑटो व ई- रिक्शा वालों को यहां से निकलने में बहुत परेशानी है। लोगों की सहुलियत और जनहित को देखते हुए देव मलिक ने भी निगम अधिकारियों को शिकायत दी। जिसके बाद अब निगम ने खंभे को ठीक जगह लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संजय वर्मा, शीशराम, महेंद्र मलिक, अशोक, मोइनुदीन, अशरफ, बलबीर, जगदीश धीमान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed