{"_id":"61afc18330c096121618fc70","slug":"the-program-is-successful-only-when-the-public-joins-panipat-news-knl92038383","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम तभी सफल, जब जनता जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रम तभी सफल, जब जनता जुड़े
विज्ञापन
पानीपत। ऑनलाइन वीड़ियों कॉफ्रेंस के माध्यम से सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ अमि
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। गीता महोत्सव कार्यक्रम में कई तरह के आयोजनों की तैयारी है। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले गीता जयंती कार्यक्रम की मंगलवार को तैयारियों की समीक्षा की गई। मंगलवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव प्रदेश में जन सहभागिता के सिद्धांत पर आयोजित किया जाएगा। कोई भी पर्व तभी सफल हो सकता है जब जनता मन से जुड़े। इसलिए जनसहभागिता का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाए। इसके अलावा, गीता जयंती के दौरान सभी कार्यक्रमों का आयोजन जन सहभागिता के सिद्धांत और पवित्र गीता की मर्यादा के अनुरूप किया जाए।
इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी विजय दहिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी संजय भसीन वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस मौके पर एडीसी वीना हुड्डा, नगराधीश रविंद्र मलिक, डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुछ इस प्रकार से रहेगा कार्यक्रम-
अमित अग्रवाल ने बताया कि 12 से 14 दिसंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा, जिसमें छह कार्यक्रम, गीता सेमिनार, हवन एवं गीता पाठ, स्कूली छात्रों द्वारा पेंटिंग व अन्य शैक्षणिक प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी, नगर शोभा यात्रा, महाभारत एवं भगवान श्री कृष्ण के बहुआयामी व्यक्तित्व पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी जिलों में 50 स्कूलों के 50-50 छात्रों द्वारा गीता के श्लोकों का उच्चारण किया जाएगा। करीब एक लाख से ज्यादा छात्र 14 दिसंबर सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर गीता पाठ करेंगे। गीता महोत्सव के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में 12 से 14 दिसंबर को हवन, गीता पाठ एवं महाआरती का आयोजन होगा। प्रत्येक जिले में नगर शोभा यात्रा 14 दिसंबर को व तीनों दिन 75 तीर्थों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।