फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The procession will begin with Havan-Yagna and end with the procession.

हवन-यज्ञ से होगी शुरुआत शोभायात्रा से होगा समापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
The procession will begin with Havan-Yagna and end with the procession.
पानीपत। सुखदेव नगर पार्क नजदीक जितेंद्रा अस्पताल में बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे गीता जयंती महोत्सव के तहत कोविड में जान गंवाने वालों की आत्मिक शांति के लिए हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के तहत अन्य कार्यक्रमों के बाद 14 दिसंबर को समापन के मौके पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश अरोड़ा ने दी। वह श्री कृष्ण कृपा धाम सुखदेव नगर में समिति की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

बैठक में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की सद्प्रेरणा से पानीपत में 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक मनाए जा रहे गीता जयंती महोत्सव के बारे में विचार विमर्श करके तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को विभिन्न कार्यों के लिए कार्यभार सौंपा गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष सुरेश अरोड़ा ने बताया कि हवन-यज्ञ में शहर की धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं भी शामिल होंगी। इसके बाद अगले दिन 9 दिसंबर को श्री कृष्ण कृपा धाम मंदिर सुखदेव नगर में रेडक्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर सुबह नौ बजे से लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर को गीता ज्ञान संस्थानम कुरुक्षेत्र में महिला सशक्ति कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कृष्ण कृपा परिवार पानीपत महिला मंडल जाएगा। 11 दिसंबर को गीता ज्ञान संस्थानम कुरुक्षेत्र में युवा चेतना सम्मेलन में भाग लेने के लिए कृष्ण कृपा परिवार पानीपत का युवा वर्ग जाएगा। 12 दिसंबर को पानीपत जेल परिसर में गीता जी के पाठ का कार्यक्रम रहेगा। 13 दिसंबर को पानीपत अंध विद्यालय, वाल्मीकि मंदिर पचरंगा बाजार और अनाथालय शिव नगर में बच्चों संग गीता पाठ का आयोजन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 दिसंबर को गीता जी की शोभायात्रा के लिए पानीपत की सभी सामाजिक, धार्मिक व शैक्षणिक संस्थाओं के सहयोग से व्यापक तैयारी की गई है। सुरेश अरोड़ा ने सभी सामाजिक, धार्मिक व शैक्षिक संस्थाओं को इस आयोजन में भाग लेने का आमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर सूरज दुरेजा, सुरेश शर्मा, विभू पालीवाल, सुनील ग्रोवर, कृष्ण नारंग, अनिल मदान, पंकज, रविंद्र सैनी, अंकुश बंसल, राजू शर्मा, प्रीतम गुर्जर, राजकुमार झांब, ललित गोयल, तरूण राजपाल, मनोज मिगलानी, अनिल शर्मा, सुभाष मेहता व महिला मंडल की सदस्य और अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed