फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The police team deployed at the checkpoint negligently reached the line

Panipat News: नाके पर तैनात पुलिस टीम लापरवाही में लाइन हाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The police team deployed at the checkpoint negligently reached the line
सनौली। सनौली खुर्द थाना के अंतर्गत यमुना पुल सनौली नाका पर तैनात सभी आठ पुलिस कर्मचारियों को एसपी लोकेंद्र सिंह ने लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई सनौली नाके पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ट्राले चालक के दो बाइक सवारों को कुचलने के मामले में की है।
विज्ञापन

इसी थाने के प्रभारी अरविंद कुमार व जांच अधिकारी दलजीत एक अन्य मामले में पहले से लाइन हाजिर हैं। यहां दो पुलिस टीमों में आठ नए पुलिस कर्मचारी तैनात किया गया है। एक टीम ने वीरवार को ड्यूटी संभाल ली हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी को यमुना पुल पर एक ट्राला चालक एक पराली की ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मारने के बाद चार मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी थी। इसमें दो लोगों की कुचलने से मौत हो गई थी, जबकि तीसरे का पैर कट गया था। रामड़ा-आर गांव के लोगों ने 28 जनवरी को इसके विरोध में प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों ने यमुना पुल बॉर्डर स्थित पुलिस नाका पर पुलिस कर्मचारियों वसूली करने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि 25 जनवरी देर शाम को गांव रामडा आर का युवक रहमान और यूपी के शामली के बराला गांव निवासी मुसारिक अलग-अलग बाइक पर सवार होकर सनौली नाके से यूपी की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान यमुना पुल पुलिस नाका के पास युवकों को ट्राले ने कुचल दिया था। ग्रामीणों का आरोप था कि यमुना पुल नाका पर पुलिस कर्मी वसूली करते हैं और उसी के चलते दोनों युवकों की मौत हुई है।

एसपी लोकेंद्र सिंह ने इस मामले में सच्चाई जानी और यमुना पुल नाका पर तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। समन ब्रांच से एसआई राजबीर और एएसआई राममेहर सहित सात पुलिस कर्मचारियों को नाका पर लगाया है। वीरवार को यमुना पुल नाका पर एएसआई राममेहर व तीन अन्य पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी रही। टीम ने वाहनों की जांच की। शुक्रवार को एसआई राजबीर व तीन अन्य पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। इन आठ कर्मियों में से चार-चार कर्मचारियों की टीम 24-24 घंटे की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed