फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Municipal Corporation will remove encroachments from stilt parking, people were advised to remove them themselves first.

Panipat News: नगर निगम स्टिल्ट पार्किंग से हटवाएगा कब्जे, लोगों से पहले खुद हटाने की सलाह दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will remove encroachments from stilt parking, people were advised to remove them themselves first.
पानीपत। जिला नगर योजनाकार विभाग के बाद नगर निगम भी राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) के अंतर्गत कार्रवाई करेगा। इसमें सड़कों से अतिक्रमण और स्टिल्ट पार्किंग के कब्जे हटवाए जाएंगे। नगर निगम ने लोगों से कब्जे खुद की हटाने की अपील की है। नगर निगम ने सोमवार को इससे संबंधित पत्र जारी किया है। जिला नगर योजनाकार विभाग ने पिछले दिनों टीडीआई सिटी में हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाया था। इसका विरोध भी किया गया था। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने शहर की सड़कों और सार्वजनिक हितों को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के डीटीपी जितेंद्र ने बताया कि सड़कों पर राइट ऑफ वे का होना जरूरी है, इसमें पैदल लोगों के लिए फुटपाथ, नालियों के ऊपर किए गए कब्जे, घरों के बाहर ग्रीन बेल्ट में बनाए निर्माण, नालियों पर स्थायी पार्किंग सबसे बड़े अतिक्रमण हैं। नगर निगम इनको हटाएगा। इससे पहले लोगों को इनको हटाने का मौका दिया जाएगा। वे खुद नहीं हटाते हैं तो नगर निगम कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि स्टिल्ट पार्किंग शहरी क्षेत्र में पार्किंग की समस्या को हल करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक आर्किटेक्चरल डिजाइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed