फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The municipal corporation will conduct a survey of open drains; electricity and water connections of illegal dairies will be disconnected.

Panipat News: निगम खुले नालों का कराएगा सर्वे, अवैध डेयरियों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation will conduct a survey of open drains; electricity and water connections of illegal dairies will be disconnected.
देवी मंदिर से बरसत रोड पर भावना चौक के नजदीक नाले की सफाई करते हुए। स्रोत : निगम
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। निगम पिछले सप्ताह एक महिला के देवी मंदिर से बरसत रोड सड़क पर गहरे नाले में गिरने के बाद कार्रवाई में आ गया है। शहर में बदहाल सफाई व्यवस्था और खुले नालों से हादसों के खतरों से निपटने के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया है। यह समिति नालों का सर्वेक्षण करेगी। इनको ढकने के लिए निगम निविदा भी लगाएगा। इसके साथ शहर में चल रही अवैध डेयरियों के बिजली-पानी के जोड़ काटे जाएंगे।
निगम के एग्रो मॉल स्थित कार्यालय में मंगलवार को तकनीकी शाखा के अधिकारियों की आपात बैठक की। महापौर कोमल सैनी और निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने हर विषय पर बारीकी से चर्चा की। बैठक में वार्ड-3 स्थित भावना चौक के नजदीक खुले नाले में महिला के गिरने की घटना और शहर में अवैध रूप से चल रही डेयरियों के कारण उत्पन्न हो रही गंदगी व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कई कड़े फैसले लिए गए। उन्होंने कहा कि शहर में सुरक्षा और व्यवस्था में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने देवी मंदिर रोड स्थित नाले की तुरंत सफाई कराने और शहर के सभी खुले नालों का विस्तृत सर्वेक्षण कराने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए उप निगम आयुक्त अरुण भार्गव और कार्यकारी अभियंता नवीन की एक संयुक्त समिति का गठन किया है। यह समिति पूरे शहर का निरीक्षण करेगी। खुले नालों को तत्काल प्रभाव से फट्टे, लोहे की चादर या अन्य अस्थायी सामग्री रखकर ढका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही स्थायी रूप से स्लैब लगाने के लिए तुरंत निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निगम यहां स्थायी स्लैब लगाएगा। उस समय तक संबंधित स्थानों पर निरंतर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी कार्यकारी अभियंता सुमित नांदल, निगम अभियंता योगेश तोमर और कनिष्ठ अभियंता परविंद्र को सौंपी गई है।


अवैध डेयरियों पर भी चलेगा निगम की कार्रवाई
बैठक में अवैध डेयरियों द्वारा नालियों में अपशिष्ट व गंदा पानी बहाने से फैल रही दुर्गंध पर भी गंभीर चर्चा हुई। निगम ने ऐसी डेयरियों की सूची तैयार कर ली है। उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत इनके पानी और बिजली के जोड़ काटने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगम आयुक्त ने उपायुक्त को पत्र लिखकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की है। निगम ऐसी डेयरियों के बिजली व पानी के जोड़ काटेगा। शहर में ऐसी करीब 250 डेयरी हैं। निगम 2002 से डेयरियों को शहर से बाहर निकालने में लगा है। इसके लिए जाटल रोड पर प्लॉट भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed