फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The miscreants beat up the 11th student returning from the examination with a belt

परीक्षा देकर घर लौट रहे 11वीं के छात्र को चार बदमाशों ने बेल्ट से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The miscreants beat up the 11th student returning from the examination with a belt
पानीपत। आर्य समाज आश्रम के पास चार बदमाशों ने मिलकर 11वीं के छात्र को बेल्ट से बेरहमी से पीटा। आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी पकड़े जाने के डर से छात्र को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सेक्टर-11 निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा 11वीं कक्षा का छात्र है। गत 23 दिसंबर को वह परीक्षा देने के लिए एसडीवीएम स्कूल गया था। परीक्षा देकर घर लौटते समय सुबह 11 बजे आर्य समाज के सामने से निकला तो पीछे से पल्सर और अपाचे बाइक पर सवार होकर करीब चार युवक आए। उन्होंने मेरे बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। बेल्ट और हेलमेट से उसकी पिटाई की गई। इस दौरान बेटे की चेन भी कहीं गिर गई। स्थानीय लोगों ने बेटे को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल के पिता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed