फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The mercury dropped, it rained in the evening

लुढ़का पारा, शाम को हुई बूंदाबांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped, it rained in the evening
पानीपत। ठंड के दौरान टोपी आढ़कर जाते हुए बच्चे व महीलाएं शॉल ओढकर जाती हुई। - फोटो : Panipat
पानीपत। मौसम का मिजाज बदल गया है। वीरवार को अधिकतम-न्यूनतम तापमान करीब दो-दो डिग्री सेल्सियस गिरा है। सुबह हल्का कोहरा रहा और दिनभर बादल छाए रहने के कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शीतलहर के चलते ठंड बढ़ गई। वीरवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। शाम साढ़े पांच बजे बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आगामी दिनों ठंड और ज्यादा सताएगी। न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हालांकि 23 दिसंबर से आसमान में बादल छाने व कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। जिससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होकर 12 डिग्री तक पहुंच सकता है। कृषि उपनिदेशक वीरेंद्र देव आर्य ने बताया कि आगामी समय में रात को सर्दी बढ़ेगी। जो गेहूं की फसलों के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में हाड कंपा देने वाली ठंड को बढ़ाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग पहले ही संभावना जता चुका है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा। इस कारण से इस पूरे सप्ताह न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। इस कारण से ठिठुरन बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की धुंध की संभावना है। - डॉ. डीएस बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed