फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The mason killed the laborer working with him by slitting his throat.

राजमिस्त्री ने साथ काम कर रहे मजदूर की गला काटकर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
The mason killed the laborer working with him by slitting his throat.
समालखा। जौरासी खास गांव में एक राजमिस्त्री ने मजदूर का कस्सी से गला काटकर हत्या कर दी। राजमिस्त्री और मजदूर गांव में एक मकान निर्माण के काम में लगे थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ और घटना हो गई। घटना के बाद राजमिस्त्री मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मजदूर का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया है। मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। देर शाम पुलिस ने हत्यारोपी राजमिस्त्री को गिरफ्तार लिया।
विज्ञापन

जौरासी खास गांव निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसका भाई संजय मकान बनवा रहा है। दोपहर करीब दो बजे वह और पिता रतन सिंह निर्माणाधीन मकान की गैलरी में कुर्सी पर बैठे थे। सामने कमरे में बिहार के अररिया जिले के करहारा गांव निवासी मजदूर अफजल (50) और उत्तर प्रदेश के जिले शामली के कैराना निवासी मिस्त्री सलीम चिनाई का काम कर रहे थे। सलीम और अफजल दोनों में काम के दौरान झगड़ा हो गया। इतने में दोनों में हाथापाई हो गई। सलीम ने कस्सी उठाकर अफजल की गर्दन और सिर पर कई वार कर दिए। कस्सी लगने से अफजल फर्श पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने पिता के साथ मिलकर सलीम को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला।
विज्ञापन

वारदात के वक्त मौके पर दूसरा मजदूर मधुबन निवासी रामप्रसाद मौके पर नहीं था। मकान के निर्माण में राजमिस्त्री के साथ दो मजदूर लगाए गए थे। दोपहर को रामप्रसाद काम से बाहर गया था। लौटा तो अफजल का शव मिला। थाना प्रभारी सुनील कुमार, चौकी इंचार्ज महावीर सिंह और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक अफजल कई महीने पहले धान लगाने के लिए गांव में आया था। सीजन खत्म होने के बाद उसके साथी तो बिहार लौट गए, लेकिन वह यहीं ठहर गया। वह खेतों में खाद देने और खरपतवार उखाड़ने का काम करने लगा। कुछ दिन पहले मजदूर नहीं मिलने पर संजय ने उसे राजमिस्त्री के साथ लगा दिया था।

वर्जन:
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद अफजल के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। आरोपी राजमिस्त्री सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
- सुनील कुमार, थाना प्रभारी, समालखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed