फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The lawyer accused his brother of attacking him with a sword and a pistol.

Panipat News: अधिवक्ता ने भाई पर तलवार और पिस्तौल दिखाकर हमला करने का लगाया आरोप

Sun, 07 Jun 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 07 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The lawyer accused his brother of attacking him with a sword and a pistol.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। बुड़शाम गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक अधिवक्ता ने अपने सगे भाई पर तलवार और पिस्तौल दिखाकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर समालखा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


एडवोकेट राजेश कुमार ने बताया कि वह चार जून को पानीपत से अपने घर पहुंचे तो उनका भाई दीपक उर्फ फौजी परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ा कर रहा था। उन्होंने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो दीपक ने उन पर भी हमला कर दिया। डायल-112 पर मिली सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता ने पुलिस को एक देशी 32 बोर पिस्तौल और एक तलवार सौंपते हुए आरोप लगाया कि इन्हीं हथियारों के बल पर उसे धमकाया गया। अगले दिन भी दोबारा विवाद होने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद मौके से एक और तलवार पुलिस के कब्जे में दी गई। समालखा थाना के प्रभारी दीपक ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed