{"_id":"61156efc8ebc3e769d17b833","slug":"the-joke-of-development-is-blowing-the-potholes-of-the-roads-in-samalkha-panipat-news-knl79796434","type":"story","status":"publish","title_hn":"समालखा में सड़कों के गड्ढे उड़ा रहे विकास का मजाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समालखा में सड़कों के गड्ढे उड़ा रहे विकास का मजाक
विज्ञापन
समालखा। सर्विस लेन पर गड्ढे।
- फोटो : Panipat
समालखा शहर में आने पर सड़कों के गड्ढे आपका स्वागत करेंगे। ये गड्ढे आपको घायल भी कर सकते हैं। आपको शहर की सर्विस लेन से लेकर मुख्य सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे ही गड्ढे नजर आएंगे। ये गड्ढे शहर में हुए विकास कार्यों का मजाक उड़ा रहे हैं। जिस कारण दोपहिया चालक चोटिल हो रहे हैं और ई-रिक्शा, ऑटो भी पलट चुके हैं। पुराना बस अड्डे के पास सर्विस लेन पर खस्ताहाल रोड पर बिखरी रोड़ी लोगों को जख्मी कर रही है। हालांकि प्रशासन को इसकी जानकारी है, लेकिन वह आंख बंद कर करके बैठा है। इसके कारण लोगों में काफी रोष है।
समालखा शहर में विकास को लेकर ढिंढोरा पीटा जाता है, लेकिन वास्तविकता से कोसों दूर नेताओं के दावे केवल हवा हवाई बनकर रह जाते हैं। पुराने बस अड्डे पर सर्विस लेन की हालत बद से बदतर हो गई है। हर तरफ बिखरी हुई रोड़ी लोगों को चोटिल कर रही है। ऐसे ही हालत शहर के मुख्य बाजार रेलवे रोड के हैं। दिनभर यहां लोगों का आना जाना लगा रहता है। यहां तक की कई बार विभिन्न पार्टी के नेताओं सहित प्रशासनिक अधिकारियों का भी सर्विस लेन, रेलवे रोड से आवागमन होता है, लेकिन वे जनता की समस्या को अनदेखा कर निकल जाते हैं। पिछले दिनों पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने एसडीएम समालखा तथा गांव करहंस में पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को भी इसको लेकर ज्ञापन दिया था। लेेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
राजबीर, कोमल, प्रवीन, मनीष, हरदेव, कर्ण, जयपाल आदि ने बताया कि शहर के हालात ऐसे हो गए हैं कि इसे गड्ढों का शहर कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। हर तरफ खस्ताहाल सड़कें हैं और उनकी मरम्मत करने वाला कोई नहीं है। बारिश में हालात ज्यादा बिगड़ जाते हैं और पानी से भरे गड्ढों का पता नहीं चलने पर लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं। इस बारे में एसडीएम विजेंद्र हुड्डा ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

समालखा। समालखा स्थित रेलवे रोड पर गड्ढे।- फोटो : Panipat
विज्ञापन