{"_id":"697e677e1adc29035c09cb99","slug":"the-injured-criminals-will-be-taken-on-remand-for-questioning-and-the-police-will-gather-information-about-their-arms-suppliers-panipat-news-c-244-1-pnp1012-151491-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: घायल बदमाशों को रिमांड पर लेकर की जाएगी पूछताछ, हथियार सप्लायरों की जानकारी जुटाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: घायल बदमाशों को रिमांड पर लेकर की जाएगी पूछताछ, हथियार सप्लायरों की जानकारी जुटाएगी पुलिस
Sun, 01 Feb 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। ट्रांसपोर्टर को गोली मारने के आरोपी बदमाशों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। फिलहाल मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाशों का पीजीआई खानपुर में उपचार चल रहा है। फिट होने पर दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। घटना स्थल की निशानदेही के साथ साथ हथियारों के सप्लायर के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। उधर, गोली लगने से घायल हुए ट्रांसपोर्टर की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। गुरुग्राम के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।
पानीपत-गोहाना रोड पर महराना गांव में 24 जनवरी की शाम बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर सी-सुब्रमण्यम पर हमला किया था। तीन गोली लगने से वह घायल हो गए थे, इसके बाद पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी। 28 जनवरी की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को काबू किया था। पैर में गोली लगने से दो बदमाश प्रिंस और सुनील उर्फ गुंडा घायल हो गए थे। वहीं एक नाबालिग आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने शीलू डाहर के कहने पर वारदात को अंजाम दिया था। शीलू ने ही उन्हें हथियार उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने घायल बदमाशों को पीजीआई खानपुर में भर्ती कराया था। जहां पर अभी दोनों का इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस लगातार हथियार सप्लायरों की तलाश में जुटी है। जल्द ही पुलिस घायल बदमाशों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर हथियार सप्लायरों की जानकारी लेगी, साथ ही आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर निशानदेही भी कराई जाएगी।
ट्रांसपोर्टर की हालत में सुधार नहीं
उधर, हमले में घायल ट्रांसपोर्टर का गुरुग्राम के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां पर अभी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उनकी हालत में अभी कोई सुधार नहीं है। पुलिस लगातार उनकी हालत पर नजर रख रही है। मॉडल टाउन थाना प्रभारी ने बताया कि अभी उनका ऑपरेशन भी नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
घायल बदमाशों से पूछताछ कर हथियार सप्लायरों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा, इसके लिए आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
-भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।