फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The heat of the embezzlement case of about Rs 160 crore in Panchkula Municipal Corporation reached Panipat.

Panipat News: पंचकूला नगर निगम में करीब 160 करोड़ के गबन के मामले की आंच पानीपत तक पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
The heat of the embezzlement case of about Rs 160 crore in Panchkula Municipal Corporation reached Panipat.
पानीपत। पंचकूला नगर निगम में करीब 160 करोड़ के गबन के मामले की आंच पानीपत तक पहुंच गई है। पानीपत स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की तीनाें शाखा दो घंटे पुलिस की तैनाती में बंद रखी। बैंक के किसी भी अधिकारी, कर्मचारी व उपभोक्ता को अंदर नहीं जाने दिया गया। ऐसे में बैंककर्मियों के साथ लोगों की सांसें फूली रही। वहीं नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों की भी धड़कन तेज रही।
विज्ञापन

कोटक महेंद्रा बैंक की पानीपत में जीटी रोड, सेक्टर-11 और मॉडल टाउन में तीन शाखा हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर सोमवार सुबह बैंक खुलने से पहले ही तीनों शाखाओं पर संबंधित थाना से पुलिस पहुंच गई। बैंक में सुबह नौ बजे ही कर्मियों ने आना शुरू कर दिया। बैंक न खुलने की स्थिति में बाहर खड़े हो गए। वहीं कुछ देर बाद उपभोक्ता पहुंचे तो वे भी बाहर खड़े हो गए। बैंककर्मी अंदर न जाने की स्थिति में दूसरी तरफ जाकर खड़े हो गए। उपभोक्ताओं ने पुलिस से बैंक न खुलने का कारण पूछा तो किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


बॉक्स
उपभोक्ता रहे परेशान
सेक्टर-25 अंकुर सैनी ने सोमवार सुबह जीटी रोड स्थित शाखा में पैसे निकलवाने आए थे। यहां शाखा बंद मिली। उनको एक घंटे इंतजार के बाद खाली हाथ लौटना पड़ा। सेक्टर 29 के मोहिउद्दीन ने बताया कि वह बैंक में खाता खुलवाने के लिए कई दिन से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बैंक में कोई भी उसका खाता खोलने को तैयार नहीं है। वह सोमवार को भी सुबह साढ़े नौ बजे बैंक में पहुंच गए थे। वे बैंक खुलने के बाद 12 बजे बैंककर्मी से मिले। उन्होंने अपना खाता खुलवाने की मांग की, लेकिन किसी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
यह बैंक का उच्च स्तर का मामला है। मैं इसमें नहीं बोल सकता। शाखा खुलने के बाद लेन-देन सामान्य रूप से किया गया है।
विशु गर्ग, शाखा प्रबंधक, कोटक महिंद्रा जीटी रोड पानीपत।

वर्जन :
कोटक महिंद्रा बैंक के बाहर उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस तैनात की गई थी। सुबह 10 से 12 बजे तक पुलिस की तैनाती की गई थी।
मुकेश सिंह, प्रभारी, थाना शहर पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed