{"_id":"66889a5a7d8cc916e00b74b6","slug":"the-head-of-the-sarpanch-association-tore-the-demand-letter-for-not-allowing-him-to-meet-the-minister-panipat-news-c-244-1-pnp1004-120685-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मंत्री से नहीं मिलने देने पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान ने मांग पत्र फाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मंत्री से नहीं मिलने देने पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान ने मांग पत्र फाड़ा
विज्ञापन
समालखा। समालखा में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे केंद्रीय उर्जा मंत्री एवं सांसद मनोहर लाल से मिलने के लिए 15 गांव के सरपंच अपने अपने गांव की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर पहुंचे थे लेकिन उनको मंत्री से मिलने नहीं दिया गया। इससे नाराज सरपंच एसोसिएशन के प्रधान ने मांग पत्र मौके पर ही फाड़ दिया।
सरपंच एसोसिएशन के ब्लॉक समालखा के प्रधान जयपाल महावटी ने बताया कि वे ब्लाॅक के 15 सरपचों के साथ अपनी मांगों को लेकर मंत्री से मिलने पहुंचे थे लेकिन उनको मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने वहीं पर अपना मांग पत्र फाड़ कर फेंक दिया और वहां से चले गए। प्रधान जयपाल ने बताया कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने अपने मांग पत्र में सभी गांवों की समस्याएं रखी थीं। गली बनवाने से लेकर तालाब व नाले बनवाने आदि की मूलभूत सुविधाओं की मांगें शामिल थीं। उन्होंने कहा कि काफी गांव ऐसे हैं जहां पंचायत के पास बजट नहीं है और वे काम करवाने में असमर्थ हैं। इसलिए उन्होंने सरकार से मांग की थी कि उन गांवों को बजट दिया जाए ताकि वहां के सरपंच अपने गांव में काम करवा सकें।
समालखा के लोगों की समस्याओं को सुनने पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के सामने वार्ड छह के पार्षद ने शहर की 10 मागें रखी। जिसमें रेलवे पार्क, पंजाबी धर्मशाला रेलवे रोड पर दोनों तरफ नाले, जौरासी रोड़ पर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की मांग शामिल रही। आट्टा गांव के सरपंच दिलबाग व जौरासी के सरपंच धर्मपाल ने लड़कियों के कॉलेज के लिए जमीन देने की बात कही। आट्टा में सात एकड़ में स्टेडियम की मांग रखी।