{"_id":"628bf6883e50e0237f113e9e","slug":"the-havoc-of-a-strong-storm-trees-fell-everywhere-panipat-news-knl109172998","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी का कहर, जगह-जगह गिरे पेड़, राहत बनकर आसमान से बरसी बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी का कहर, जगह-जगह गिरे पेड़, राहत बनकर आसमान से बरसी बौछार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पिछले कई दिनों से गर्मी की तपन झेल रहे प्रदेश सहित जिले के लोगों के लिए सोमवार की सुबह बारिश के रूप में राहत बनकर आई। जबकि आंधी आफत बनकर आई। गांव गढ़ सरनाई में निर्माणाधीन बिल्डिंग झुग्गी पर गिरने से पिता की मौत हो गई, वहीं दो बच्चे घायल हो गए। सोमवार सुबह तेज आंधी-बारिश से लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली। दिनभर बादल छाए रहे और तेज ठंडी हवाएं चलती रही जिससे दिनभर मौसम खुशनुमा बना रहा। बारिश और ठंडी हवाएं चलने से अधिकतम तापमान भी लुढ़ककर 34 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जिले में औसतन 7.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं मंगलवार को भी बारिश होने व ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है।
सोमवार सुबह जहां बारिश की बौछारें राहत बनकर बरसी, वहीं बारिश के साथ आई तेज आंधी ने भी अपना कहर बरपाया। जगह-जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर आ गिरी तो कहीं पेड़ों ने भवनों को भी नुकसान पहुंचाया। कहीं फैक्ट्रियों के शैड उखड़कर गिरे। कहीं, बिजली के खंभे टूटे जिससे बिजली आपूर्ति दिनभर बाधित रही। पेड़ गिरने से संपति को नुकसान पहुंचा है, वहीं एक व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है। गांव गढ़ सरनाई में रविवार की देर रात आई आंधी की वजह से हुए हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि उनके दो बच्चे घायल हो गए। निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल की दीवार झुग्गी पर आ गिरी। झुग्गी में सो रहा परिवार दीवार के मलबे में दब गया। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को झुग्गी से बाहर निकला और सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया जबकि दो बच्चों के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है।
परिजनों ने अनुसार कि गांव गढ़ सरनाई में राकेश (30) अपने बड़े बेटे लक्ष्य (6), छोटे बेटे सोरिश (2) और पत्नी के साथ अपनी झुग्गी झोपड़ी में सो रहा था। सोमवार सुबह करीब चार बजे तेज आंधी आई। बारिश की वजह सभी झुग्गी में थे। इसी दौरान निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से एकाएक दीवार झुग्गी पर आ गिरी, जिसमें राकेश, लक्ष्य और सोरिश नीचे दब गए। पत्नी किसी तरह बाहर बच गई। परिजनों ने बताया कि राकेश दिहाड़ी मजदूरी करता था। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
इसी तरह आठ मरला चौक बंसी कालोनी में तेज आंधी के कारण एक फैक्टरी का शेड उखड़कर गली में लटक गया। शेड पर लगे लोहे के कुछ टिन गली में बिखर गए। सुबह साढ़े चार बजे घटना घटने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं, फैक्टरी मालिक द्वारा दोपहर बाद तक उखड़े शैड को नहीं हटाया गया जिससे कालोनी के लोगों में फैक्टरी मालिक के खिलाफ रोष बना हुआ था। कस्बा मडलौडा के मुख्य बाजार में सफेदे के पेड़ की टहनियां टूटकर एक निजी अस्पताल और अस्पताल के आगे खड़ी कार पर गिर गई। इससे अस्पताल के शीशे टूट गए। कार को भी नुकसान पहुंचा है। अल सुबह की घटना होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।
कस्बा मडलौडा अनाज मंडी रोड पर जब एक कार असंध रोड मुख्य मार्ग की ओर जा रही थी, उसी दौरान तेज आंधी के कारण एक पेड़ सड़क से गुजर रही कार पर आ गिरा। गनीमत रही कि पेड़ कार के बोनट पर गरिा जिससे कार बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक भी इस घटना में घायल हो गया।
- कहां कितनी हुई बारिश
पानीपत - 10 एमएम
समालखा - 11 एमएम
इसराना - 05 एमएम
बापौली - 07 एमएम
मडलौडा - 04 एमएम
औसत - 7.4 एमएम
-यह रहा जिले का तापमान
सोमवार को पानीपत का मौसम अपेक्षाकृत काफी ठंडा रहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औसतन 33 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ठंडी हवाएं चली जबकि वातावरण में नमी की मात्रा 63 प्रतिशत तक दर्ज की गई। सोमवार की तुलना में मंगलवार को तापमान 2 डिग्री ओर लुढ़क सकता है।
वर्जन-
सोमवार को बारिश व तेज ठंडी हवाएं चलने से तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। सोमवार को सुबह बारिश के बार दिनभर बादल छाए रहे। मंगलवार को भी बादल छाने, बारिश होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
- डॉ. डीएस बूंदेला, मौसम वैज्ञानिक
फोटो-41 व 42
प्री मानूसन की बारिश से शहर में फिर जलभराव, निगम तैयारियों की खुली पोल
- अनाज मंडी में एक फुट तक भरा पानी, निकासी के दावे हुए हवा हवाई
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। प्री मानसून की तैयारियों में एक बार फिर से निगम पिछड़ता नजर आ रहा है। सोमवार अलसुबह शहर में हुई सिर्फ 10 एमएम बारिश ने शहर के एरिया में जलभराव कर दिया। ठप निकासी की वजह से बरसाती पानी रास्तों पर जमा दिखाई दिया और लोगों को इस पानी से होकर गुजरना पड़ा। प्री मानूसन की इस बारिश ने एक बार फिर निगम की तैयारियों को धोकर रख दिया। निगम की प्री मानूसन सैनिटेशन ड्राइव के दावे हवा होते नजर आए। अनाज मंडी और नई सब्जी मंडी की सड़कों पर तो एक फुट तक पानी भर गया। वहीं, सेक्टर 11-12 और आदर्शनगर के एरिया में भी जलभराव रहा।
बता दें कि पिछले एक माह से नगर निगम मानसून की तैयारियों को लेकर शहर में प्री-मानसून सैनिटेशन ड्राइव चलाए हुए है। इसे लेकर पहले निगम की नाला गैंग वार्डों के नालों की सफाई का काम करती थी, अब नई ठेका एजेंसी के कर्मचारी नालों और नालियों की सफाई करवा रहे हैं। बावजूद इसके निगम के नालों की सफाई न होने से निकासी व्यवस्था ठप है। जिस कारण शहर में बार बार जलभराव की समस्या आ रही है।
प्री-मानसून की तैयारियों को लेकर शहरी स्थानीय निकाय ने नगर निगम को प्लानिंग के साथ शहर के नालों और नालियों की सफाई के निर्देश जारी किए थे। इसमें निगम को मानूसन आने से पहले 30 मई तक प्री-मानसून की तैयारियां करनी थी। इसके तहत निगम की सफाई शाखा ने सभी 26 वार्डों की 200 से ज्यादा कॉलोनियों के करीब 157 किलोमीटर लंबे नाले व नालियां की नाला गैंग समेत सफाई कर्मचारियों से सफाई भी करवानी शुरू की। जबकि शहर के सीवरेज सिस्टम की सफाई का जिम्मा जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया। लेकिन अब निगम की ये सभी तैयारियां फेल होती नजर आ रही हैं।
वर्जन-
प्री-मानूसन की तैयारियों को लेकर लगातार नालों व नालियों की सफाई की जा रही है। शहर के ही निकासी प्वाइंट का जायजा लिया जा रहा है। अलग अलग टीम बनाकर सफाई शाखा के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की जा चुकी है।
- जितेंद्र नरवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम, पानीपत।
आंधी और तेज बारिश से 35 लाइन पर हुआ ब्रेकडाउन,रात तक 33 हुए रिपेयर
- समालखा ब्लॉक के सबसे ज्यादा लाइन पर हुआ ब्रेकडाउन,औद्योगिक फीडर पर भी हुुआ नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आंधी और तेज बारिश से सोमवार सुबह चार बजे से लेकर 7 बजे तक 35 लाइन पर ब्रेकडाउन हुआ। जिससे अलग अलग ब्लॉक के 40 से ज्यादा फीडरों पर बत्ती गुल रही। तेज हवाओं के साथ बारिश से सबसे ज्यादा समालखा में ब्रेकडाउन हुआ। वहीं 10 से ज्यादा बिजली के खंभे भी टूटे है। जिससे रात तीन बजे ही 43 कॉलोनी व गांव में बिजली कट हो गई। इसी के साथ असंध रोड,गोहाना रोड,सौदापुर सौंधापुर,छाजपुर,बापौली,सनौली 12 फीडर व नूरवाला के दो फीडर पर ब्रेकडाउन हुआ। ब्रेकडाउन होने के बाद सुबह 10 बजे से ही बजिली निगम के अलग अलग मेंटेनेंस सेल के पास सुबह से ही सैकडों फोन बजने लग गए। जिसके बाद जानकारी जुटाकर बिजली निगम ने काम शुरू किया।
पेड़ गिरने तेज हवाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में तार टूटकर गिर गई थी। जिसको देखते हुए कुछ लाइन पर शटडाउन किया गया व कुछ पर फॉल्ट होने से ब्रेकडाउन हो गया। शाम छह बजे तक 35 लाइन में से 33 लाइन पर रिपेयरमेंट पर बिजली शुरू कर दी गई। 33 लाइन में से दो से तीन लाइन औद्योगिक क्षेत्र की थी जिसमें समालखा अनाज मंडी की इंडस्ट्रियल एरिया और सेक्टर-25 व 29 का क्षेत्र शामिल था। जिसके बाद फैक्टरी ने जनरेटर चलवाकर काम किया। जिससे दोपहर तक ही जनरेटर चलने तक फैक्टरियों को बंद भी करना पड़ा।
-कोट
तेज बारिश और हवाओं के चलते जिले की 35 लाइन पर ब्रेकडाउन हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही टीम सुबह ही उन्हें ठीक करने में जुट गई। शाम तक 33 लाइन पर मेंटेनेंस कार्य पूरा कर दिया गया।
- धर्मवीर छिकारा,एसई बिजली निगम