फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The gang who stole pipes worth about Rs 14 lakh from thermal busted

थर्मल से करीब 14 लाख रुपये के पाइप चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
The gang who stole pipes worth about Rs 14 lakh from thermal busted
मतलोडा। सीआईय-टू पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
मतलौडा। थर्मल स्थित राख की झील से करीब 14 लाख रुपये की लोहे की पाइपलाइन चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया है। उनसे दो लाख रुपये नकद समेत वारदात में प्रयोग गैस कटर एवं गैस सिलिंडर बरामद किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा दिया है जबकि एक आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को गश्त के दौरान असंध रोड चार संदिग्धों के घूमने की सूचना मिली। दबिश देकर टीम ने वाजिद निवासी बरल गढ़ी, साजिद एवं अयूब निवासी बलहेडा करनाल, धर्मपाल निवासी गढ़ी सिकंदरपुर पानीपत को पकड़ा। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने गैस कटर से पाइपलाइन के टुकड़े कर कबाड़ी को बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed