फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The format of the Shalimar train running between Barmer and Jammu will change.

Panipat News: बाड़मेर से जम्मू के बीच चलने वाली शालीमार ट्रेन का बदलेगा स्वरूप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The format of the Shalimar train running between Barmer and Jammu will change.
बाड़मेर से जम्मूतवी के बीच पुराने आईसीएफ कोच से चलने वाली ट्रेन। रेलवे - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बाड़मेर से जम्मूतवी के बीच चलने वाली शालीमार मलानी एक्सप्रेस का स्वरूप बदलेगा। लगभग दस वर्ष बाद ट्रेन के पुराने कोच को हटाकर नए एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगाए जाएंगे जोकि सुविधाओं व सुरक्षा से सुसज्जित कोच हैं। यह सुविधा यात्रियों को नववर्ष पर मिलेगी। इसकी रुपरेखा रेलवे ने तैयार कर ली है ताकि ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके।

रेलवे ने जारी की आठ ट्रेनों की सूची : उत्तर रेलवे की 8 जोड़ी ट्रेनों में नए एलएचबी कोच लगाने की सूची जारी की गई है। इसमें तीन ट्रेनें अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती हैं। इन ट्रेनों में पहले नंबर पर 14662/14661 जम्मूतवी–बाड़मेर एक्सप्रेस है। इस ट्रेन में 15 जनवरी को नए कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन में पांच जनरल, छह स्लीपर, छह थर्ड एसी, दो सेकेंड एसी, एक फस्ट एसी, एक जनरेटर कार और एक दिव्यांग सह गार्ड कोच लगाया जाएगा। इसके अलावा अंबाला से गुजरने वाली दूसरी ट्रेन 14631/14632 अमृतसर– देहरादून एक्सप्रेस में 20 नवंबर से और बनारस से जम्मूतवी के बीच चलने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस 12237/12238 में 15 जनवरी से नए कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा ट्रेन नंबर 14241/14242 प्रयागराज संगम–सहारनपुर, 14942/14041 देहरादून– पुरानी दिल्ली, 14229/14230 प्रयागराज संगमश-योगनगरी ऋषिकेश, 14223/14224 बनारस-राजगीर और ट्रेन नंबर 14235/14236 बनारस-बरेली एक्सप्रेस शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed