फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The family went to the village on the death of the father, goods worth lakhs passed from the house

पिता के देहांत पर गांव गया परिवार, घर से लाखों का माल पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The family went to the village on the death of the father, goods worth lakhs passed from the house
पानीपत। परशुराम कॉलोनी स्थित ट्रांसपोर्टर के मकान में लाखों रुपये कीमत के जेवर और 30 हजार रुपये चोरी हो गए। मकान मालिक ने बताया कि उनके पिता की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी, जिस वजह वह पूरे परिवार के साथ पैतृक गांव गए थे। वीरवार को पड़ोसी ने उसे मकान में चोरी होने की सूचना दी। उन्होंने किला थाना पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

परशुराम कॉलोनी निवासी सुशील कुमार ने बताया कि वह ट्रांसपोर्टर है। मिलिनियम स्कूल में भी वाहन लगे हुए हैं। आठ दिसंबर को उसके पिता जयप्रकाश का देहांत हो गया था। इस वजह से वह अपने पूरे परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर गांव बला चले गए थे। वीरवार को पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह अपने परिवार के साथ घर लौटे तो ताले टूटे मिले। अलमारी से गहने और रुपये चोरी थे। सोने की दो अंगूठी, डेढ़ तोले सोने के दो जोड़ी कानों के झुमके, नाक की लोंग, बच्चे के चांद फूल, 35 तोले चांदी की तीन जोड़ी पाजेब और करीब 30 हजार रुपये चोरी मिले।
विज्ञापन

बुधवार को पड़ोस में थी शादी, तीन युवकों पर संदेह
पड़ोसियों ने सुशील को बताया कि बुधवार को उनके पड़ोस में शादी थी। जिसमें तीन युवक संदिग्ध थे और इधर-उधर घूम रहे थे। बुधवार को वे युवक अलग-अलग बाइकों में चाबी भी लगा रहे थे। वहीं एक कार का शीशा भी टूटा मिला। पड़ोसी महिला ने बताया कि उसकी सुबह तीन बजे आंख खुली तो सुशील के मकान की लाइट जली हुई थी। शक होने पर उसे आवाज लगाई तो अंदर से एक युवक निकल कर भागता दिखा। दो अन्य युवक छत की तरफ से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली प्लाट में मिली साइकिल, सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड
सुशील ने बताया कि उन्हें खाली प्लाट में साइकिल मिली है। उन्होंने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक युवक उस साइकिल पर आता दिखाई दे रहा है। सुशील का कहना है कि सीआईए और किला थाना की टीम फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed