फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The faces of the promising children blossomed, and the eyes of their parents sparkled.

Panipat News: होनहारों के खिले चेहरे, माता-पिता की आंखों की चमक तेज

Sun, 31 May 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 31 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The faces of the promising children blossomed, and the eyes of their parents sparkled.
फोटो- 7, 8, 10, 18, 19, 26,
विज्ञापन

पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में शनिवार को हुए अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई के 10वीं और 12वीं कक्षा के उत्कृष्ट करीब 185 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाकर होनहारों के चेहरे खिल उठे, वहीं अभिभावकों की अपनी आंखों के तारों पर मंच पर सम्मानित होते देख चमक तेज हो गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार रहे। विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा व एसडी पीजी कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल रहे। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने की। मंच संचालन पीजीटी अंग्रेजी किरण बाला ने किया।
विज्ञापन

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि कृष्णलाल पंवार ने कहा कि शिक्षा समाज व देश का आधार है। प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा की दिशा में आगे आना चाहिए। अमर उजाला समाचार पत्र सामाजिक सरोकार की दिशा में लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में भविष्य ज्योति समारोह किया जाता है। इसके साथ अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार के विभिन्न कार्यक्रम किए जाते हैं। अमर उजाला समाचार-पत्र में समाचारों में सत्यता होती है और समाज व देश की मजबूती के लिए कार्य किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार हर वर्ग को साथ लेकर काम योजना चला रही है। इससे देश और प्रदेश लगातार तरक्की की दिशा में बढ़ रहा है। प्रदेश में सरकारी स्कूलों का परिणाम लगातार सुधर रहा है। प्रदेश के टॉपर में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी आ रहे हैं। यहां मूलभूत सुविधा दी जा रही हैं। सरकार ने मॉडल संस्कृति स्कूल, पीएमश्री स्कूल, सीएम एक्सीलेंस एंड अर्ली इंग्लिश स्कूल बनाए हैं। इन स्कूलों में सीबीएसई आधारित पढ़ाई कराई जा रही है। युवाओं को इसमें आगे आना है। वे लक्ष्य साधकर आगे आएंगे तो और बेहतर परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि यूपीएससी की परीक्षा में प्रदेश के युवा हर बार नाम रोशन कर रहे हैं। यह सब युवाओं की मेहनत का परिणाम है।
जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने कहा कि युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर अपनी पढ़ाई करनी चाहिए। आज का युवा अपनी मेहनत से परीक्षा में परिणाम लेकर आ रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा युवाओं को जागरूक करने के लिए शिक्षा का रथ अभियान चला रखा है। इसमें युवाओं को सरकारी स्कूलों में दाखिलों के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में हर साल प्रवेश उत्सव मनाया जाता है। इससे शिक्षा का स्तर लगातार बढ़ रहा है। जिले की बोर्ड कक्षाओं में परिणाम पिछले साल से सुधरा है। इस श्रेय शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को जाता है।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी सुपर-100, मिशन बुनियाद और एनएमएमएसएस योजना लेकर आई है। अब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी सुपर-100 में नीट और जेईई की तैयारी करते हैं। एसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजन में अमर उजाला के साथ हार्मनी सिटी मुख्य सहयोगी रहा। नायसा फैशन व वीआईपीएस एजुकेशन ग्रुप द्वारा संचालित किया। वैन्यू पार्टनर एसडी पीजी कॉलेज रहा। विजन 30 क्लासेस, डॉ. बराक नी पेन ट्रीटमेंट सेंटर, चुघ डेवलपर्स चैनल पार्टनर एम-3-एम, रेपिड मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड, उजाला सिग्नस माहाराजा अग्रसेन अस्पताल पानीपत, डॉ. संदीप अग्रवाल हार्ट अस्पताल और अंशदान फाउंडेशन पानीपत के संचालक समाजसेवी एवं निर्यातक विभु पालीवाल का आयोजन में विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed