{"_id":"61c77e0d44336c57c103227e","slug":"the-epidemic-started-to-scare-three-including-the-child-got-infected-panipat-news-knl939640183","type":"story","status":"publish","title_hn":"डराने लगी महामारी, बच्चा समेत तीन मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डराने लगी महामारी, बच्चा समेत तीन मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिले में कोरोना महामारी फिर से डराने लगी है। शनिवार को बच्चा समेत तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वीरवार को दीनानाथ कॉलोनी में कोरोना संक्रमित मिले मां-बेटे के संपर्क में आने से आठ साल का बच्चा और उनके दो रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। शनिवार को इन्हें स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल में आइसोलेट कर दिया है। अब जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या नौ हो गई है।
186 दिन बाद जिले में सक्रिय मरीज फिर से बढ़ने लगे हैं। दूसरी ओर अमेरिका से लौटी युवती के जीनो सिक्वेंसिंग सैंपल जांच के लिए दिल्ली की लैब में भेज दिए हैं। सोमवार को उसकी रिपोर्ट आ सकती है। उसके परिवार के तीन लोगों के भी आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए हैं उनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी। शनिवार को विदेश से 40 लोग आए। सभी को ट्रेस कर लिया गया है। पिछले 40 दिन में विदेश से अब तक 690 केस आए हैं। इनमें से 25 लोग अब तक ट्रेस नहीं हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग इन पर कोविड महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज कराने की प्लानिंग भी तैयार कर रहा है।
सिविल अस्पताल में उमड़ रही टीकाकरण के लिए भीड़
सिविल अस्पताल में शनिवार सुबह से ही कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए भीड़ उमड़ रही है। शाम तक 1500 लोगों का टीकाकरण किया गया। लोगों की बढ़ रही भीड़ कोरोना संक्रमण को देखते हुए खतरनाक है लेकिन सामाजिक दूरी का यहां पर पालन नहीं किया जा रहा। व्यवस्था संभालने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से यहां पर चार स्टाफ नर्स व चार सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। भीड़ को देखते हुए यह नाकाफी है। कई बार धक्का-मुक्की के हालात हो जाते हैं।
विज्ञापन
96.5 प्रतिशत पात्रों को पहली व 56 प्रतिशत को लगी दोनों डोज-
सरकार की सख्ती के बाद अब कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भीड़ जुट रही है। जिले के 9.73 लाख पात्रों में से 932401 लोगों को टीकाकरण की पहली डोज लग चुकी है। ये कुल पात्रों की संख्या का 96.5 प्रतिशत है। जबकि 546094 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। ये कुल पात्रों की संख्या का 56 प्रतिशत है।
एक जनवरी से यहां प्रवेश बंद-
एक जनवरी से दोनों डोज नहीं लेने वालों बस-ट्रेन, बैंक, मैरिज हॉल, होटल-रेस्टोरेंट, सरकारी कार्यालयों, बाजारों, सब्जी मंडी, अनाज मंडी, डिपार्टमेंटल स्टोर, शराब बिक्री केंद्रों, मॉल, शापिंग कॉम्प्लेक्स, सिनेमा हॉल, बाजारों, धार्मिक स्थलों, पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन, एलपीजी सिलेंडर बिक्री केंद्र, शुगर मिल, मिल्क बूथ, राशन डिपो, कॉलेज, पॉलिटेक्निक, जिम, पार्क, व्यायामशाला, सरकारी कार्यालयों में आदि में प्रवेश नहीं मिलेगा।
दीनानाथ कॉलोनी के तीन लोग संक्रमित मिले हैं- डॉ. सुनील
दीनानाथ कॉलोनी के तीन और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। दो दिन पहले दीनानाथ कॉलोनी के मां बेटा संक्रमित मिले थे। ये उनके संपर्क में ही आए थे। अब जिले में कोरोना के एक्टिव रोगियों की संख्या 9 हो चुकी है। शनिवार को 40 और लोग विदेश से लौटे हैं इनको ट्रेस कर लिया गया है।
डॉ. सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन