{"_id":"610d9b308ebc3e88e6201919","slug":"the-employee-who-escaped-with-71-50-lakh-arrested-panipat-news-knl79120349","type":"story","status":"publish","title_hn":"71.50 लाख लेकर फरार हुआ कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
71.50 लाख लेकर फरार हुआ कर्मचारी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। प्राचीन देवी मंदिर के प्रधान काकू बंसल की बंसल वुलेन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कर्मचारी 71.50 लाख रुपये लेकर संदिग्ध परिस्थितियों लापता हो गया। परिजनों ने शहर थान में पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में रकम लेकर कर्मचारी के भागने का पता चला तो प्रधान ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे रुपये की बरामदगी कराने के लिए छह दिन के रिमांड पर लिया है।
अग्रवाल वैश्य पंचायत समिति के प्रधान काकू बंसल ने बताया कि उसकी पचरंगा बाजार में बंसल वूलेन प्राइवेट लिमिट के नाम से दुकान है। वह कंबल और बेडशीट का कारोबार करते हैं। उनके पास पिछले 14 माह से तहसील कैंप के जवाहर नगर निवासी आशीष गुप्ता काम करता था। वह बाजार से पेमेंट लाने और देकर आने का काम करता था। उन्होंने चार अगस्त को सुबह 10 बजे आशीष को एक पार्टी को साढ़े 11 लाख रुपये देने के लिए आशीष को रुपये देकर भेजा था, लेकिन वह 12 बजे तक पार्टी के पास नहीं पहुंचा। जिसके बाद उन्होंने फोन किए, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। उन्होंने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी।
परिजनों ने रिश्तेदारी और आस पास पता किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने शहर थाना पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दे दी। वहीं उन्होंने मार्केट में पता किया तो खुलासा हुआ कि आशीष साढ़े 11 लाख के अलावा उनकी एक पार्टी से उनके नाम पर 60 लाख रुपये ओर लेकर गया है। जिसका खुलासा होते ही उन्होंने शहर थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ रुपये लेकर भागने शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल होने की सोचकर अस्पताल में ढूंढते रहे
काकू बंसल ने बताया कि उनका आशीष पर पूरा विश्वास हो चुका था। जब फोन स्विच ऑफ मिला तो उन्हें सड़क हादसे में घायल होने की आशंका हुई और आसपास के अस्पतालों में जाकर आशीष की तलाश की। वह तलाश कर रही रही थे कि इसी बीच एक पार्टी का फोन आया और आशीष माल की पेमेंट के बचे हुए 60 लाख रुपये लेकर जाने की सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। आशीष के पिता सुनील गुप्ता ही उसे करनाल से पकड़कर लाए।
काकू बंसल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 406 और 408 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। आरोपी से पूछताछ करने और नकदी बरामद करने के लिए आरोपी को छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी