फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The DTP demolished two colonies, 10 DPCs, and roads spread across eight acres.

Panipat News: डीटीपी ने आठ एकड़ में बनी दो कॉलोनी, 10 डीपीसी और सड़कें तोड़ी

Fri, 09 Oct 2026 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 09 Oct 2026 03:47 AM IST
विज्ञापन
The DTP demolished two colonies, 10 DPCs, and roads spread across eight acres.
अवैध कॉलोनी में डीपीसी तोड़ने डीटीपी की टीम। स्रोत : विभाग
थर्मल। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पानीपत रिफाइनरी के नजदीक गांव ददलाना के राजस्व क्षेत्र में करीब आठ एकड़ भूमि में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

डीटीपी सुमित मलिक ने बताया कि ददलाना क्षेत्र में बिना अनुमति के अवैध निर्माण और कॉलोनियां बसाने की सूचना मिल रही थी। इस पर संज्ञान लेते वीरवार को भारी पुलिस बल और दो जेसीबी मशीनों की मदद से तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान भू-माफियाओं द्वारा बनाई गई करीब 10 डीपीसी और वहां बिछाए गए टाइलों व कच्चे रास्तों के नेटवर्क को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया। डीटीपी ने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी अवैध कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर प्लॉट न खरीदें। बिना विभागीय स्वीकृति के किए जाने वाले निर्माण पूरी तरह गैर-कानूनी हैं, जिनके खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed