{"_id":"62cc92287d882701e552bf8d","slug":"the-driver-committed-suicide-by-jumping-ahead-of-the-train-panipat-news-knl1143547186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटों, पुत्रवधु औ पत्नी से तंग आकर ड्राइवर ने ट्रेन आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटों, पुत्रवधु औ पत्नी से तंग आकर ड्राइवर ने ट्रेन आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जाटल रोड स्थित न्यू सैनीपुरा निवासी एक व्यक्ति की सुबह करीब साढ़े आठ बजे श्री शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक के भाई ने उसकी पत्नी, बेटों, पुत्रवधू से तंग आकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक का एक बेटा दिल्ली पुलिस और दूसरा हरियाणा पुलिस में तैनात है। आरोप है कि पांच साल पहले परिजनों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था, तब से वह पानीपत में अपने भाइयों के पास रहता था। जीआरपी ने रामपाल की शिकायत पर आरोपी पत्नी, बेटों, पुत्रवधू और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
न्यू सैनीपुरा निवासी भाई रामपाल राठी ने बताया कि उसका दूसरे नंबर का भाई भगत सिंह गुरुग्राम की एक कंपनी में ड्राइवर था। भगत सिंह का परिवार दिल्ली में मुबारकपुर में रहता है। भगत सिंह का बड़ा बेटा प्रवीन हरियाणा पुलिस और छोटा बेटा रवि दिल्ली पुलिस में तैनात है। भगत सिंह की पत्नी सरोज, पुत्रवधू किरण अपने परिचित मुकेश डबास के साथ मिलकर उन्हें घर से निकालना चाहती थी। इस वजह वह मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
सभी परिजनों ने मिलकर पांच साल पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया था। वह उसी दिन से पानीपत में रहता था। सात जुलाई को वह कैथल किसी काम से गया था। इसी बीच भगत सिंह घर से निकल गया। सुबह उसका रेलवे ट्रैक पर शव मिला। रामपाल ने बताया कि भगत सिंह को तीन साल पहले उनको हार्ट अटैक आया था। एक साल पहले शरीर के बाएं तरफ और तीन माह पहले दाएं तरफ पैरालाइसिस हो गया था। उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। उसने भगत सिंह के बेटों को फोन कर इसकी सूचना दी तो वह गाली-गलौज करने लगे। यहां तक की मौत की सूचना दी, लेकिन कोई नहीं आया। जिसके बाद उन्होंने खुद ही अंतिम संस्कार कर दिया। जीआरपी ने रामपाल की शिकायत पर आरोपी पत्नी, बेटों, पुत्रवधू और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।