{"_id":"68b8914814611058670e9a8a","slug":"the-drain-overflowed-and-water-entered-the-government-school-the-boundary-walls-of-two-schools-collapsed-panipat-news-c-244-1-pnp1006-143086-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नाला ओवरफ्लो होकर सरकारी स्कूल में घुसा पानी, दो स्कूलों की चहारदीवारी गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नाला ओवरफ्लो होकर सरकारी स्कूल में घुसा पानी, दो स्कूलों की चहारदीवारी गिरी
Thu, 04 Sep 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
तालाब नहीं स्कूल का मैदान है। राक्सेड़ा गांव के राजकीय स्कूल में भरे पानी में नहाते बच्चे। संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। यमुना के साथ बसे राक्सेड़ा गांव में जहां यमुना के पानी ने फसल को डूबो दिया है। वहीं भारी बारिश के चलते नाले का पानी ओवरफ्लो होकर राजकीय स्कूल में घुस गया। जिसके चलते बुधवार को स्कूल की छुट्टी करनी पड़ी। बारिश के कारण लड़कियों के सरकारी स्कूल की चहारदीवारी भी गिर गई। नरायणा गांव के स्कूल में भी इसी प्रकार की घटना सामने आई। जहां चहारदीवारी गिर गई।
बुधवार सुबह जैसे ही स्टाफ स्कूल में पहुंचा स्कूल प्रांगण में ढाई फीट पानी भरा था। स्टाफ ने गांव के सरपंच रामधन सैनी को सूचित किया। सरपंच रामधन सैनी ने बताया कि चार दिनों से बारिश के कारण गांव में नाला ओवरफ्लाे हो गया। जिससे पानी लड़कों के स्कूल में घुस गया। लाइब्रेरी सहित कई कमरों में पानी घुसने के कारण बच्चों की छुट्टी करनी पड़ी। जेई ने मौके का मुआयना किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मोर ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए छुट्टी कर दी गई।