{"_id":"622513e77f165166160f011d","slug":"the-development-work-will-have-to-be-completed-by-the-corporation-by-march-31-panipat-news-knl1010681103","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम को 31 मार्च तक पूरे कराने होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम को 31 मार्च तक पूरे कराने होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। नगर निगम को डिस्ट्रिक्ट प्लान के करीब आठ करोड़ रुपये के विकास कार्य 31 मार्च तक पूरे करके देने होंगे। वहीं, जिले में ग्रामीण अंचल में पंचायत विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग को भी कुल 17 करोड़ के विकास कार्यो को पूरा करना होगा। बता दें कि 2021-22 के वित्तीय सत्र में ये बजट पिछले कामों की लायबिलिटी के साथ अलॉट हुआ था। अब आने वाले 2022-23 के वित्तीय बजट में नए काम कमेटी प्रपोज करेगी। इसके साथ चालू वित्तीय सत्र के पेंडिंग कामों को भी इसमें जोड़ा जा सकता है।
चीफ प्लानिंग एंड डेवलपमेंट ऑफिसर की ओर से जारी की गई डी-प्लान के बजट और विकास कार्यों की सूची में निगम से भी विकास कार्यों की लिस्ट मांगी गई थी। इसमें निगम ने दोनों वित्तीय वर्ष के करीब आठ करोड़ रुपये के विकास कार्यों को ब्योरा दिया था। अब जिला प्रशासन की ओर से इन कामों को पूरा करने के लिए निगम को 31 मार्च तक समय दिया है। अगर ये काम चालू वित्तीय वर्ष में पूरा नहीं हो पाते तो इनको आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में जोड़ा जाएगा। ये बजट जुलाई-अगस्त 2022 को आएगा।
नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता अजय छौक्कर ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई डी-प्लान की लिस्ट में 10.39 करोड़ के जनरल कंपोनेंट और 6.95 करोड़ से एससी कंपोनेंट के लिए विकास कार्य रिजर्व किए गए थे। इस बजट को 11 विभागों में विभाजित किया गया था। जिनमें मुख्य रूप से नगर निगम, पंचायत विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग शामिल किए गए थे। अब निगम की ओर से डी-प्लान के विकास कार्यों को लेने वाली एजेंसियों को संबंधित काम 31 मार्च तक पूूूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।