फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The crook asked for two lakh extortion from the jewelers

बदमाश ने ज्वैलर्स से मांगी दो लाख की रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The crook asked for two lakh extortion from the jewelers
पानीपत। दलबीर नगर निवासी एक ज्वेलर्स को पिछले आठ दिन से एक बदमाश कॉल कर दो लाख की रंगदारी मांग रहा है। सात और 12 अक्तूबर को कॉल करने के बाद ज्वेलर्स ने तंग आकर नंबर ब्लैक लिस्ट में डाला तो बदमाश ने उसकी पत्नी के नंबर पर कॉल कर दिया। पत्नी को धमकी दी कि पति को कह देना दो लाख नहीं दिए तो वह गोली मार देगा। जिसके बाद उसने किला थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दलबीर नगर निवासी रवि वर्मा ने बताया कि उनकी कुटानी रोड पर रवि ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उसके नंबर पर सात अक्तूबर को रात डेढ बजे अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसने दो लाख रुपये की मांग की। उसने कॉल काट दिया। जिसके बाद 12 अक्तूबर को शाम साढ़े पांच बजे कॉल आया, आरोपी ने फिर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी, रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने किसी द्वारा मजाक करने की सोचकर नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। जिसके बाद आरोपी ने पार्लर संचालिका उसकी पत्नी ममता के पास कॉल की। जिसने कहा कि अपने पति को कह देना दो लाख रुपये नहीं दिए तो वह गोली मार देगा। पत्नी ने कॉल की जानकारी उसे दी, जिसके बाद उसने धमकी को गंभीरता से लेते हुए किला थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित रवि ने कहा कि उसका ज्वैलर्स का काम है तो जाहिर है कि रुपयों का लेन-देन चलता रहता है, लेकिन दो लाख का किसी के साथ नहीं है। उसने अपने सभी दोस्तों और व्यापार के साथियों को कह दिया है कि किसी ने उसके साथ ऐसा मजाक किया तो वह बता दे, लेकिन कोई सामने नहीं आया तो उसने पुलिस का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच शुरू कर दी है, जो भी आरोपी होगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन, किला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed