फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The corporation will run a cleanliness drive in Ward 1 and 26 today

Panipat News: निगम वार्ड-एक और 26 में आज चलाएगा सफाई अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
The corporation will run a cleanliness drive in Ward 1 and 26 today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम ने शहर में सफाई अभियान के लिए नया प्लान बनाया है। अब दो-दो वार्डों में एक साथ सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसकी मंगलवार को शुरूआत की जाएगी। पहले दिन वार्ड-एक और 26 में सफाई की जाएगी। इसके बाद दूसरे और 25वें वार्ड में सफाई की जाएगी। यानी निगम आगे और पीछे के एक-एक वार्ड को इसमें लेगा।

नगर निगम स्वच्छ शहर अभियान चला रहा है। इसमें पिछले दिनों में कई नई शुरुआत की है। निगम ने शहर के इंसार बाजार के अलावा प्रमुख बाजारों में सुबह के साथ शाम को भी डाेर-टू-डोर कूड़ा उठान शुरू किया है। इसके लिए पांच गाड़ी इंसार बाजार और पांच गाड़ी शहर की पांच प्रमुख कॉमर्शियल सड़कों पर लगाई हैं। इसके साथ 226 सफाई कर्मचारियों को लगाने का प्रस्ताव निदेशालय भेजा गया है। इनमें 26 सहायक सफाई निरीक्षक हैं। इनके अलावा 100 लोगों का अलग से गैंग बनाया जाना है। यह गैंग वार्ड में एक साथ सफाई शुरू करेगा। अब नगर निगम ने हर रोज दो वार्डों में बडे़े स्तर पर सफाई अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। नगर निगम डॉ. पंकज ने बताया कि शहर में सफाई अभियान लगातार चल रहा है। मंगलवार को वार्ड-एक और 26 में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed