फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The construction of Punjabi Dharamshala could not be completed in seven years.

Panipat News: सात साल में पंजाबी धर्मशाला का निर्माण कार्य नहीं हो सका पूरा

Sat, 25 Oct 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 25 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The construction of Punjabi Dharamshala could not be completed in seven years.
बिहोली गांव में खंडहर में तबदील हुई पंजाबी धर्मशाला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। बिहौली रोड पर सीएम घोषणा में शामिल पंजाबी धर्मशाला का निर्माण कार्य पिछले सात साल से अधर में लटका हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में पंजाबी धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू किया गया था लेकिन आज तक ये कार्य पूरा नहीं हो पाया। इसका निर्माण कराने के लिए पंजाबी सोशल वेलफेयर सोसाइटी समालखा के प्रधान व समाज के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व तत्कालीन शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा से मिले थे। जिन्होंने जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक कोई सुधार नहीं हो पाया है। जिसको लेकर प्रधान के अलावा समाज के लोगों ने सरकार व प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कई बार आयोजित बैठक में रोष व्यक्त किया। डी प्लान के तहत 30 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। जल्द नगर परिषद टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।
प्रधान मदन चोपड़ा ने बताया कि वर्ष 2016-17 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने कार्यकाल के दौरान समालखा में पंजाबी धर्मशाला बनाने की घोषणा की थी। जिसको लेकर समालखा नगर परिषद ने शहर के भापरा के नजदीक बिहौली रोड पर पंजाबी धर्मशाला बनाने का काम शुरू किया गया। वर्ष 2018 में करीब 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली ठेकेदार की ओर से पंजाबी धर्मशाला बनाने का काम शुरू किया गया लेकिन इसमें केवल ढांचा खड़ा करने के बाद ठेकेदार की ओर से काम बंद कर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री से लेकर विधायक द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द कार्य पूरा कराया जाएगा लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

नगर परिषद सचिव मनीष शर्मा ने बताया कि पिछले दोनों ठेकेदार को अंतिम नोटिस दिया गया था लेकिन कोई जवाब न मिलने पर ठेका खत्म कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पंजाबी धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए डी प्लान के तहत एडीसी कार्यालय में 30 लाख की राशि भेजी गई है जल्द ही टेंडर लगाकर कार्य शुरू करवाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed