फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The city's sewer lines will be repaired

Panipat News: दुरुस्त होंगी शहर की सीवर लाइनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
The city's sewer lines will be repaired
पानीपत। बरसाती पानी की निकासी के लिए नगर निगम ने शहर के सीवरेज सिस्टम की सफाई करवानी शुरू कर दी है। इसके लिए निगम अब रोबोटिक मशीनों को सहारा ले रहा है। नगर निगम ने शहर में जलभराव बिंदुओं को नोट कर वहां की सफाई करवानी शुरू कर दी है। इसमें जीटी रोड को सबसे पहले शामिल किया गया है। एलएंडटी के नालों की सफाई के बाद निगम अपने मैनहोल की सफाई रोबोट मशीनों से करवा रहा है। विशेष तौर पर ये सफाई का अभियान रात को चलाया जाता है। ये रोबोट मशीन बंद सीवरेज के मैनहोल को बिना किसी जोखिम के महज 20 मिनट में खोल रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पहले बंद सीवरेज मैनहोल की सफाई करने के लिए सफाई कर्मियों को अपनी जान जोखिम में डालकर गटर के अंदर उतर कर घंटों परिश्रम पड़ता था। जिससे कई बार सफाई कर्मियों का दम घुटने, जहरीली गैस बनने की वजह से उनकी जान भी जा चुकी है। वहीं, गटर के गंदे पानी में उतरने की वजह से उनमें त्वचा के संक्रमण रोग भी होते रहे हैं। अब ऐसे ब्लॉक मैनहोल की सफाई ये रोबोट चंद मिनटों में ही कर देगा। सफाई की समस्या को लेकर सेक्टरों की आरडब्ल्यूए एसोसिएशन लगातार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपती रही हैं। फिलहाल भी शहर के कई सेक्टरों में गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर भर जाता है। अब इन परेशानियों का भी हल होगा। निगम एसडीओ अर्पित बुधवार ने बताया कि शहर की सीवरेज सिस्टम की सफाई का काम चल रहा है। अबकी बार बरसात में शहर में जलभराव नहीं होने दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed