फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   the city will soon get rid of water and swewe problem

शहर को पानी और सीवर की समस्या से जल्द मिलेगी निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
the city will soon get rid of water and swewe problem
शहरी विधायक प्रमोद विज ने मंगलवार को शहर के विकास कार्यों को लेकर रेस्ट हाउस में नगर निगम और पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। इसमें विधायक का मुख्य मुद्दा पुराने शहर में करीब 50 साल पुरानी पेयजल व सीवर लाइनों को सुदृढ़ करना या नई पाइप लाइन बिछवाकर संबंधित समस्याओं को समाधान करना रहा। वहीं निगम अधिकारियों को करीब 20 एजेंडे ऐसे दिए, जिनकी रिपोर्ट अधिकारियों को एक सप्ताह में तैयार करके विधायक को सौंपनी होगी। इसके लिए विधायक ने निगम अधिकारियों व पब्लिक हेल्थ अधिकारियों के साथ एक एक्शन प्लान तैयार किया है। इस प्लान को आगामी बैठक में सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक प्रमोद विज ने बताया कि वे एक एजेंसी के माध्यम से पुराने शहर के सभी वार्डों, सभी कालोनियों की समस्या संबंधी रिपोर्ट तैयार करवा रहे हैं।
यह रिपोर्ट करीब दस दिन में एजेंसी बनकार देगी, जिस पर पब्लिक हेल्थ अधिकारी काम करेंगे। इस एक्शन प्लान में खास तौर पर निगम का पुराना एरिया शामिल रहेगा। जिसमें करीब 40 से 50 साल पुरानी सीवर और पानी की पाइप लाइन है। विधायक का कहना है कि उन्होंने पब्लिक हैल्थ करनाल से एसई शिवराज, एक्सईएन राजेश कौशिक व एक्सईएन रूपेश से बातचीत की।
विज्ञापन

निगम के जिम्मे लगाए शहर के कई काम
शहरी विधायक ने शहर के कई मुख्य मुद्दों को लेकर निगम आयुक्त, एसई, एक्सईएन, एमई से बैठक की, जिसमें शहर के विकास कार्यों की चर्चा सहित सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं की प्रोग्रेस रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने निगम अधिकारियों को निगम की खुद की जमीन को कब्जे में लेकर वहां विकास कार्य या नए प्रोजेक्ट बनाने को लेकर भी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह भर में लगेंगे 50 ट्यूबवेल
शहरी विधायक ने बताया कि उन्होंने पब्लिक हेल्थ व निगम से हर वार्ड के ट्यूबवेलों की प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी है। आगामी सप्ताह तक शहर में करीब 50 नए ट्यूब्वेल चालू हो पाएंगे। जिन ट्यूब्वेलों में जो जो कमी पाई गई थी, अधिकारियों ने उनको दुरूस्त करवा दिया है। कुछ ट्यूब्वेल नए भी लगाए गए हैं।

शहर के विकास कार्यो को लेकर पब्लिक हेल्थ व नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की गई है। खास तौर से पुराने शहर में पानी व पेयजल समस्या को लेकर एक एजेंसी सर्वे कर रही है। अधिकारियों को इसका एक्शन प्लान बनाने के लिए कहा गया है। आगामी सप्ताह तक पूरे प्लान को तैयार कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इस बीच कोविड उनके रास्ते में नहीं आ पाएगा। कोविड को लेकर वे शहर के विकास कार्यों को अब नहीं रुकने देंगे।
- प्रमोद विज, विधायक, पानीपत शहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed