फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The city will have a separate auto market, a municipal market to be built for 40 crore rupees, and 50 lakh rupees announced for Bhagavad Gita Chowk.

Panipat News: शहर में होगी अलग ऑटाे मार्केट, 40 करोड़ में बनाया जाएगा पालिका बाजार, भगवद्गीता चौक के लिए 50 लाख की घोषणा

Fri, 26 Sep 2025 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 26 Sep 2025 02:49 AM IST
सार

पानीपत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 89.42 करोड़ की लागत से रेलवे ओवरब्रिज, अति आधुनिक दमकल केंद्र और अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही ऑटो मार्केट, पालिका बाजार और सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणाएं की गईं। इन परियोजनाओं से शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
The city will have a separate auto market, a municipal market to be built for 40 crore rupees, and 50 lakh rupees announced for Bhagavad Gita Chowk.
​विकास कार्यों का ​शिलान्यास करते सीएम नायब सिंह सैनी। स्रोत : सूचना विभाग

विस्तार

माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहर में करीब 89.42 करोड़ की लागत से रेलवे ओवरब्रिज और अति आधुनिक दमकल केंद्र की आधारशिला रखी। साथ ही शहर में अलग से ऑटो मार्केट बनाने समेत 50 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की। सीएम ने भगवद्गीता चौक के लिए 50 लाख और पालिका बाजार पुनर्निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। साथ ही पानीपत में अपराधों की रोकथाम के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को पानीपत के सेक्टर-13-17 में भाजपा के जिला कार्यालय श्याम कमल के उद्घाटन पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। उन्होंने कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने विभिन्न मांगों को सीएम के सामने रखा। विधायक ने ऑटो मार्केट बनाने, नाइट शेल्टर का निर्माण, नगर निगम के कर्मचारियों के आवास व स्लाटर हाउस बनाने की भी मांग की। इस मौके पर समालखा विधायक मनमोहन भडाना, पूर्व सांसद संजय भाटिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता व भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आरओबी से पुराना औद्योगिक और जीटी रोड का होगा जुड़ाव
दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर ड्रेन नंबर के नजदीक धनुष के आकार का रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। सीएम नायब सिंह सैनी ने वीरवार को इसकी आधारशिला रख दी है। इस पर करीब 70.42 करोड़ रुपये की लागत आएगी। आरओबी के मूर्त रूप मिलने के बाद पुराना औद्योगिक क्षेत्र और इसके साथ लगती करीब 12 कॉलोनियों की जीटी रोड से सीधा जुड़ जाएंगे। पुल की चौड़ाई 8.5 मीटर होगी। जिसमें 7.5 मीटर का मुख्य सड़क होगी। अब इनको असंध रोड और सेक्टर-6 की फाटक से नहीं आना पड़ेगा। शहर के हिस्से में मुख्य रेल लाइन पर चौथा रेलवे ओवरब्रिज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
अति आधुनिक दमकल केंद्र से उद्योग को मिलेगी नई ताकत

नगर निगम सेक्टर-25 में करीब दो एकड़ में अति आधुनिक दमकल केंद्र बनाएगा। इस पर करीब 19 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पहले अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास भी प्रोजेक्ट में शामिल थे। इनको नए प्रोजेक्ट में जरूरत के अनुसार शामिल किया जाएगा। औद्योगिक नगरी पानीपत में करीब 35 हजार इकाइयां हैं। शहर के साथ आसपास के कस्बों व गांवों में भी फैक्टरी हैं। दमकल केंद्र अपेक्षाकृत कमजोर है। हालांकि आग की घटनाओं को तुरंत रोकने के लिए शहर में तीन केंद्र बनाए गए हैं। हाली पार्क में मुख्य कार्यालय है। इसके साथ जीटी लालबत्ती चौक और सेक्टर-25 में केंद्र हैं। इन दमकल केंद्र में सामान्य गाड़ी हैं। फैक्टरी में आग पर काबू पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में पानीपत रिफाइनरी, थर्मल व एनएफएल के दमकल केंद्र का भी सहारा लेना पड़ता है। इसके मूर्त रूप में आने के बाद पानीपत के उद्योग को नई जान मिलेगी।
ऑटो मार्केट बाहर जाने से मिलेगा फायदा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऑटो मार्केट अलग से बनाने की घोषणा की। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने विधानसभा भी यह मांग रखी थी। उन्होंने वीरवार को सीएम के सामने अपनी मांग को फिर रखा। ऑटो मार्केट सेक्टर-13-17 में बनाई जा सकती है। अब स्काईलार्क रोड पर ऑटो मार्केट है। इसके अलावा शहर में अलग-अलग सड़कों पर दुकान व वर्कशॉप हैं। स्काईलार्क रोड पर ऑटो मार्केट के चलते हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में तहसील कैंप और इंसार बाजार में जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पालिका बाजार और कर्मचारियों को आवास मिलेंगे
नगर निगम का पालिका बाजार स्थित कार्यालय खंडहर हो चुकी है। ताऊ देवीलाल कांप्लेक्स स्थित कार्यालय छोटा है। नगर निगम के दोनों कार्यालयों को गोहाना रोड के सामने जीटी रोड स्थित एग्रो माल में शिफ्ट किया जाना है। पालिका बाजार में निगम ने दुकान किराये पर दी हैं। अब इसको नए सिरे से बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए 40 करोड़ की घोषणा की है। नगर निगम इसमें आधुनिक कार्यालय बनाएगा। इसके बेसमेंट में पार्किंग की भी सुविधा होगी। नगर निगम के सभी अधिकारियों को आवास मिले हैं। सीएम ने निगम अधिकारियों के लिए आवास की घोषणा की है।
रात्रि आश्रय और बूचड़खाना बनाया जाएगा
शहर में अब तक रात्रि आश्रय नहीं है। सीएम ने इसकी घोषणा की है। पानीपत को दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर होने के चलते इसकी आवश्यकता है। इसके साथ औद्योगिक नगरी होने के चलते दूसरे प्रदेशों से खरीदार आते हैं। इनके ठहराव के लिए भी कोई प्रबंध नहीं हैं। वहीं शहर में जगह-जगह बूचड़खाने खुले चल रहे हैं। इनको एक जगह बनाने की घोषणा की है। नगर निगम ने इससे पहले बरसत रोड पर जगह तलाश की थी। निगम उस समय सफल नहीं हो पाया था।



विकास कार्यों का शिलान्यास करते सीएम नायब सिंह सैनी। स्रोत : सूचना विभाग

विकास कार्यों का शिलान्यास करते सीएम नायब सिंह सैनी। स्रोत : सूचना विभाग

विकास कार्यों का शिलान्यास करते सीएम नायब सिंह सैनी। स्रोत : सूचना विभाग

विकास कार्यों का शिलान्यास करते सीएम नायब सिंह सैनी। स्रोत : सूचना विभाग

विकास कार्यों का शिलान्यास करते सीएम नायब सिंह सैनी। स्रोत : सूचना विभाग

विकास कार्यों का शिलान्यास करते सीएम नायब सिंह सैनी। स्रोत : सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed