फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The city's air remained cleanest after 75 days

75 दिन बाद रविवार को शहर की हवा सबसे स्वच्छ रही, एक्यूआई 55 पर आया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The city's air remained cleanest after 75 days
पानीपत। 75 दिन बाद रविवार को शहर की हवा सबसे अधिक स्वच्छ रही। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 55 दर्ज किया गया। इससे पहले 25 अक्तूबर को एक्यूआई 54 दर्ज किया गया था। पिछले चार दिन से शहर में बरसात हो रही है। तब से ही शहर का एक्यूआई ग्रीन जोन में है। फिलहाल शहर की हवा स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। इसको लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी संतुष्ट है। पर्यावरण मामलों के एक्सपर्ट डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि चार दिन शहर में बूंदाबांदी हुई है। इससे स्मॉग की परत टूटी है। बरसात में धूल के कण बह गए हैं। 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही है। इससे धूल के कण और धुआं जमीन से ऊपर उठ गया है। इसलिए प्रदूषण के स्तर में भी काफी सुधार हुआ है। जनवरी में प्रदूषण स्तर में काफी सुधार रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उद्योग पिछले एक माह से एक शिफ्ट में चल रहे हैं। अधिकतर उद्योगों में रात में उत्पादों का उत्पादन बंद पड़ा है। प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग करने वालों पर प्रदूूषण नियंत्रण बोर्ड कार्रवाई कर रहा है। इसलिए उद्योगों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला धुआं नहीं निकल रहा है। एनजीटी ने उद्योगों में फिलहाल जनरेटर सेट भी बंद कर दिए हैं। प्रदूषण के स्तर में सुधार आने का यह भी बड़ा कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed