फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The city resonated with the verses of the Gita

गीता के श्लोकों से गुंजायमान हुआ शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
The city resonated with the verses of the Gita
पानीपत। गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा के दौरान भगवान कृष्ण-राधा व अन्य का रूप धारण कर ? - फोटो : Panipat
पानीपत। तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन शहर के मुख्य भागों में शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर के संजय चौक से जीटी रोड होते हुए आर्य कालेज के प्रांगण तक पहुंची। इस दौरान शहर गीता के श्लोकों से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा को शहरी विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता व जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने हैदराबादी रामलीला मैदान सनौली रोड से रवाना किया। श्री गीता की इस भव्य शोभा यात्रा में विभिन्न स्कूलों के बच्चों और अध्यापकों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

श्री श्याम की भव्य झांकी को फूलों से सजाया गया। श्री चैतन्य महाप्रभु, जोकि कलयुग में राधा कृष्ण का अवतार हैं, की झांकी का भी भक्तों ने दर्शन किया। गीता महोत्सव की इस शोभा यात्रा में एसआर विद्या मंदिर, गीता संस्थान के साथ-साथ शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विधायक प्रमोद विज ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उददेश्य हर नागरिक को अच्छे संस्कार मिलें और अपनी संस्कृति का ज्ञान प्राप्त हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि गीता महोत्सव के इस कार्यक्रम से शहर के लोगों में एक सौहार्दपूर्ण माहौल बना है। इससे जिलावासी अध्यात्मिक और अपनी संस्कृति के प्रति और अधिक जागरूक हुए हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, एसडीएम धीरज चहल, तहसीलदार डॉ. कुलदीप सिंह, प्रीतम प्रधान, निगम पार्षद विजय जैन सहित शहर के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

पानीपत।  शोभायात्रा के दौरान गीता के शलोको का उच्चारण करते हुए बच्चे।

पानीपत। शोभायात्रा के दौरान गीता के शलोको का उच्चारण करते हुए बच्चे।- फोटो : Panipat

पानीपत। शोभायात्रा के दौरान भजन पर नाचती हुई महिलाएं।

पानीपत। शोभायात्रा के दौरान भजन पर नाचती हुई महिलाएं।- फोटो : Panipat

पानीपत। शोभायात्रा के दौरान बीन बजा हवा में ऊछल कर प्रस्तुति देते हुए कलाकार।

पानीपत। शोभायात्रा के दौरान बीन बजा हवा में ऊछल कर प्रस्तुति देते हुए कलाकार।- फोटो : Panipat

पानीपत। शोभायात्रा के दौरान लोगों को गीता बाटते हुए उपायुक्त व साथ में मौजूद हरिश बंसल व अन्य।

पानीपत। शोभायात्रा के दौरान लोगों को गीता बाटते हुए उपायुक्त व साथ में मौजूद हरिश बंसल व अन्य।- फोटो : Panipat

पानीपत। शोभायात्रा के दौरान घोड़े पर बैठकर जाते हुए उपायुक्त सुशील सारवान व साथ में मौजूद अन्य।

पानीपत। शोभायात्रा के दौरान घोड़े पर बैठकर जाते हुए उपायुक्त सुशील सारवान व साथ में मौजूद अन्य।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed